10.40 लाख के साथ एक गिरफ्तार

खगड़िया : राज्यरानी एक्सप्रेस से पटना जाने के लिए खगड़िया रेलवे स्टेशन पहुंचे एक व्यक्ति को 10.40 लाख के साथ रेल पुलिस ने धर-दबोचा है. स्टेशन रोड स्थित मशाला व्यवसायी घनश्याम भगत का कर्मचारी जयराम सिंह के पास से दो-दो हजार के दो गड्डी (चार लाख रुपये) सहित कुल 10.40 लाख रुपये बरामद किये गये […]
खगड़िया : राज्यरानी एक्सप्रेस से पटना जाने के लिए खगड़िया रेलवे स्टेशन पहुंचे एक व्यक्ति को 10.40 लाख के साथ रेल पुलिस ने धर-दबोचा है. स्टेशन रोड स्थित मशाला व्यवसायी घनश्याम भगत का कर्मचारी जयराम सिंह के पास से दो-दो हजार के दो गड्डी (चार लाख रुपये) सहित कुल 10.40 लाख रुपये बरामद किये गये हैं.
पूछताछ में जयराम सिंह ने बताया कि यह रकम वह पटना स्थित मशाला के थोक विक्रेता आरके दत्ता के यहां पहुंचाने जा रहा था. बरामद रकम को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नौशाद आलम व इनकम टैक्स अधिकारी मनीष कुमार की मौजूदगी में गिनती की गयी. रेल थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि बरामद रुपये में दो-दो हजार के नये नोट की दो गड्डी बरामद होना कई सवाल खड़ा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




