बच्चा अदला-बदली के बाद पीएचसी में हंगामा

Published at :24 Nov 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चा अदला-बदली के बाद पीएचसी में हंगामा

अलौली पीएचसी में जच्चा-बच्चा. खगड़िया : अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक प्रसूता ने अपने नवजात की अदला-बदली का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान सुबह पांच बजे से दिन के दस बजे तक पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची रही. नर्स […]

विज्ञापन

अलौली पीएचसी में जच्चा-बच्चा.

खगड़िया : अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक प्रसूता ने अपने नवजात की अदला-बदली का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान सुबह पांच बजे से दिन के दस बजे तक पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची रही.
नर्स ने पहले कहा था, बेटा हुआ है
घटना के बाबत पीड़ित प्रसूता मेघौना पंचायत के औरा गांव निवासी श्रुति देवी, पति अशोक यादव के परिजनों ने बताया कि डिलिवरी के लिए मंगलवार की शाम को अलौली पीएचसी में भरती करवाया गया. बुधवार की सुबह श्रुति की डिलिवरी हुई. प्रसूता ने बताया कि डिलिवरी के बाद मौके पर मौजूद नर्स ने बताया कि बेटा हुआ है, लेकिन कुछ देर बाद उसे लड़की थमा दिया गया. हंगामा बढ़ते देख उस वक्त अलौली पीएचसी में भरती जच्चा-बच्चा को बिना टीकाकरण किये ही वहां से निकाल दिया गया.मजबूरन श्रुति देवी अपने नवजात लड़की के साथ घर के लिए रवाना हो गयी. इसके बाद हंगामा शांत हो गया.
मामला अलाैली पीएचसी का
डिलिवरी के बाद नवजात बदलने का आरोप लगाते हुए प्रसूता के परिजनों ने अलौली पीएचसी में किया हंगामा
आनन-फानन में प्रसूता सहित
बच्चे को पीएचसी से निकाला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन