नये नोट के निकलने से विरोधियों के उड़ गये होश : प्रेम कुमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2016 1:48 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया पहुंचे विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता ने विरोधियों पर साधा निशाना नीतीश सरकार को बताया विफल, केंद्रीय योजनाओं से बेरुखी पर सरकार को घेरा खगड़िया : देश में पांच सौ व दो हजार के नये नोट निकाले जाने से विरोधियों के होश उड़ गये है. देश हित में प्रधानमंत्री का यह पहल सराहनीय है. […]
विज्ञापन
खगड़िया पहुंचे विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता ने विरोधियों पर साधा निशाना
नीतीश सरकार को बताया विफल, केंद्रीय योजनाओं से बेरुखी पर सरकार को घेरा
खगड़िया : देश में पांच सौ व दो हजार के नये नोट निकाले जाने से विरोधियों के होश उड़ गये है. देश हित में प्रधानमंत्री का यह पहल सराहनीय है. इससे कालाधन पर विराम लग जायेगा. यह बातें सोमवार को स्थानीय परिसदन में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने प्रेसवार्ता में कही. भाजपा नेता खगड़िया पहुंचे हुए थे. उन्होंने कहा कि देश में 11 करोड़ भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाये गये. जिसमें 82 लाख सक्रिय सदस्य बनाये गये हैं. उन सक्रिय सदस्यों को जिलावार प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
ताकि आने वाले चुनाव में सदस्यों के बल पर भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सकें. इस प्रशिक्षण में सरकार के ढ़ाई वर्षों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही है. प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास कार्य दिख रहे हैं,
लेकिन बिहार सरकार चेतना सभाकर केंद्र सरकार की प्रायोजित योजना को अपने नाम गिना रही है. उन्होंने कहा कि देश के सामने कई चुनौतियां है. भाजपा नेता ने कहा कि भारत में पाकिस्तान के द्वारा अराजकता फैलाया जा रहा है. भारतीय सेना की बलिदान कभी बेकार नहीं जायेगा. नये नोट के निकाले जाने के बाबत उन्होंने कहा कि कुछ दिन लोगों को परेशानी होगी, लेकिन आगे आने वाले समय बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस 50 वर्षों के कार्यकाल में कालाधान पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकी,
लेकिन केंद्र के एनडीए की सरकार मात्र ढ़ाई वर्षों में वह कर दिखाया है, जो अब तक नहीं हो पाया था. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना लागू हो गया है. भूमिहिनों के बीच भूमि उपलब्ध कराना सरकार का काम है. बिहार सरकार दलित, महादलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा तथा अल्पसंख्यक को भूमि उपलब्ध कराने में फिसड्डी साबित हो रही है.
उन्होंने कहा कि देश के पांच करोड़ 44 लाख लोगों के बीच एलपीजी गैस वितरण का लक्ष्य तय है. जिसके विरुद्ध एक करोड़ चार लाख लोगों ने अपना सब्सिडी छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 तक केंद्र सरकार के हर घर नल तथा हर घर बिजली देने का लक्ष्य पूरा किया जायेगा. दो करोड़ 39 लाख घरों में शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा कर रही है. उन्होंने कहा कि सूबे में 16 केंद्रीय विद्यालय और खोलने का प्लान केंद्र सरकार ने किया है. लेकिन बिहार सरकार केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करा पा रही है.
उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार हत्या, अपहरण, चोरी का सिलसिला चरम पर है, लेकिन राज्य सरकार इस विराम लगाने में फेल हो गयी है. मौके पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, रामानूज चौधरी, रविश चंद्र बंटा, विजेंद्र यादव, बाबू लाल शौर्य, पवन कुमार, रामाकांत रजक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




