मेले की भीड़ में ट्रैफिक संभालना पुलिस ने लिए चुनौती

Published at :01 Oct 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
मेले की भीड़ में ट्रैफिक संभालना पुलिस ने लिए चुनौती

गोगरी. दुर्गापूजा आज से शुरू हो चुका है. कलश स्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ हो चूका. ऐसे में शहर के विभिन्न स्थलों पर पूजा समितियों द्वारा मूर्तियों की स्थापना भी की जायेगी. जाहिर है कि ऐसे अवसर पर भीड़-भाड़ भी बढ़ने लगेगी और जाम की समस्या भी उत्पन्न होगी. जाम की समस्या कोई नयी नहीं […]

विज्ञापन
गोगरी. दुर्गापूजा आज से शुरू हो चुका है. कलश स्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ हो चूका. ऐसे में शहर के विभिन्न स्थलों पर पूजा समितियों द्वारा मूर्तियों की स्थापना भी की जायेगी. जाहिर है कि ऐसे अवसर पर भीड़-भाड़ भी बढ़ने लगेगी और जाम की समस्या भी उत्पन्न होगी.
जाम की समस्या कोई नयी नहीं है. जब तक ट्रैफिक प्लान ठीक तरीके से लागू नहीं किया जायेगा, तब तक शहर की यातायात व्यवस्था को नहीं सुधारा जा सकता. पहले से ही बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था से शहर के लोग घबराये हुए है. आम दिनों में शहर का ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहता है, तो दुर्गापूजा के अवसर पर ट्रैफिक का क्या हश्र होगा.
हर रास्ते पर बनी रहती है जाम की आशंका : शहर के कमोबेश हर इलाके में जाम की समस्या उत्पन्न होती है. पर्व-त्योहार के अवसर पर ये संभावना और बढ़ जाती है. शहर के अगुवानी-महेशखूंट मुख्य रोड पर जाम तो लगता ही है. इससे सटे बायपास रोड की भी हालत जाम से बदतर हो जाती है.
सुबह नौ बजते ही वाहनों की लंबी कतार के बीच बाइक, रिक्शा और स्कूल बस में फंसे बच्चे छटपटाते रहते हैं. ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने में घंटों लग जाते हैं. शहर की लाइफ लाइन माना जानेवाला मुख्य धर्मशाला से लेकर मुश्कीपुर कोठी तक भी जाम से बुरी तरह प्रभावित हो जाते हैं.
कई सालों से बन रहा जाम हटाने का प्लान: जाम को दूर करने के लिये जिला प्रशासन अपने स्तर से वर्षों से प्रयास कर रहा है. कई साल गुजर गये, लेकिन जाम का स्थायी निदान नहीं निकल सका है. अनुमंडल पदाधिकारी भी ये मानते हैं कि शहर में जाम की समस्या बहुत गंभीर है. ऐसे में दशहरा जैसे शुभ अवसर पर जब शहर में एक ओर जाम लगेगा तो शहरवासियों के पर्व का मजा किरकिरा हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन