छात्राओं से छेड़छाड़ ... गुरुजी का दामन दागदार

Published at :11 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ ... गुरुजी का दामन दागदार

छात्राओं से छेड़छाड़ … गुरुजी का दामन दागदार -मध्य विद्यालय बलहा सैदपुर के प्रधानाध्यापक सहित एक अन्य शिक्षक की करतूत से समाज शर्मसार -छात्राओं ने गलत नियत वाले गुरुजी की कारगुजारी से तंग आकर अभिभावकों से की शिकायत -बीते दिन अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में पहुंच कर मचाया हंगामा, दागी शिक्षकों को हटाने की मांग […]

विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ … गुरुजी का दामन दागदार -मध्य विद्यालय बलहा सैदपुर के प्रधानाध्यापक सहित एक अन्य शिक्षक की करतूत से समाज शर्मसार -छात्राओं ने गलत नियत वाले गुरुजी की कारगुजारी से तंग आकर अभिभावकों से की शिकायत -बीते दिन अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में पहुंच कर मचाया हंगामा, दागी शिक्षकों को हटाने की मांग -मानसी बीइओ की जांच में छात्राओं ने प्रधानाध्यापक की करतूत पर से हटाया परदा, हटाने की अनुशंसा बीते दिनों मध्य विद्यालय बलहा सैदपुर में छात्राओं द्वारा प्रधानाध्यापक व एक अन्य शिक्षक पर छेड़छाड़ सहित अन्य शिकायत की जांच के दौरान मामला सही पाया गया. छात्राओं के आरोप की सच्चाई जान कर प्रधानाध्यापक सहित दागी शिक्षक को हटाने की अनुशंसा डीइओ से की गयी है. इस तरह के आरोप से विद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची है. – रामकुमार सिंह, बीइओ मानसी. —————इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. साजिश के तहत अनर्गल आरोप लगा कर छवि खराब किया जा रहा है. दरअसल यह सब मुझे विद्यालय से हटाने के लिये साजिश के तहत किया गया है. – सुखेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक—————अभिभावकों के हंगामा के दौरान पहुंचे बीइओ की पूछताछ में छात्राओं ने मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया है. आखिर छात्राओं से छेड़छाड़ या अन्य आरोप अभिभावक क्यों लगा रहे हैं. सारे आरोप बेबुनियाद हैं. इन आरोपों में तनिक भी सच्चाई नहीं है.- प्रदीप कुमार, शिक्षक. ————-खगड़िया. शिक्षा के मंदिर में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते दागदार होने से समाज शर्मसार है. मानसी प्रखंड के मध्य विद्यालय बलहा सैदपुर में इस तरह की हरकत से शिक्षक की गरिमा धूमिल होती नजर आ रही है. हालांकि अभी छात्राओं ने आरोप लगाया है. सच्चाई क्या है यह तो छात्रा और आरोप के घेरे में आये प्रधानाध्यापक और शिक्षक ही जानें. लेकिन इस तरह की घटना में अगर तनिक भी सच्चाई है तो यह सभ्य समाज के माथे पर कलंक से कम नहीं है. —————–शिक्षा का मंदिर … संस्कार और गुरु-शिष्य के रिश्ते कहा जाता है कि विद्यालय में सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि बच्चे को संस्कारवान भी बनाया जाता है. मध्य विद्यालय बलहा सैदपुर में छात्राओं द्वारा गुरुजी पर गलत व्यवहार सहित अन्य आरोप लगाये जाने के बाद यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या ऐसे में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे का संस्कार कैसा होगा. जहां गुरुजी ही छात्राओं के साथ गलत हरकत करने से बाज नहीं आते हैं. ऐसे में शिक्षा के मंदिर में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित होने से बचाने के लिये जरूरत है पूरे मामले की गहन जांच कर दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने की. ताकि शिक्षा के मंदिर की गरिमा को धूमिल होने से बचाया जा सके. ———————चोरी के आरोप में गुरुजी जा रहे जेल हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आये हैं जिसमें विद्यालय के प्रधान शिक्षक को एमडीएम के चावल चोरी के आरोप में जेल तक जाना पड़ा है. कहीं भवन निर्माण की राशि गबन करने की शिकायत मिलती रहती है तो कहीं घर बैठे बिना स्कूल आये ही हर महीने मोटी रकम वेतन के रूप में उठा कर सरकारी शिक्षा व्यवस्था को गर्त में धकेला जा रहा है. हाल ही में विभिन्न विद्यालयों के करीब एक सौ शिक्षकों पर सरकारी राशि गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाया जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे शिक्षक बच्चों को क्या शिक्षा देंगे जिनका नैतिक पतन हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन