91 गांवों से निकला बाढ़ का पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

सामान्य हो रही स्थिति. राहत शिविर से घर लौटने लगे बाढ़पीड़ित जिले में बाढ़ की स्थिति सामान्य हो रही है. सौ में से नाै गांवों से बाढ़ का पानी निकल गया है. हालांकि जिले में फसल क्षति से हुए नुकसान का आंकड़ा बढ़ गया है. 10 करोड़ से अधिक का नुकसान की बात कही जा […]
विज्ञापन
सामान्य हो रही स्थिति. राहत शिविर से घर लौटने लगे बाढ़पीड़ित
जिले में बाढ़ की स्थिति सामान्य हो रही है. सौ में से नाै गांवों से बाढ़ का पानी निकल गया है. हालांकि जिले में फसल क्षति से हुए नुकसान का आंकड़ा बढ़ गया है. 10 करोड़ से अधिक का नुकसान की बात कही जा रही है.
खगड़िया : जिले में बाढ़ की स्थिति सामान्य हो रही है. बाढ़ प्रभावित कई गांवों से पानी निकल गया है. जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से गंगा व बूढ़ी गंडक के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण खगड़िया, मानसी, परबत्ता, एवं गोगरी अंचल के सौ गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था. इन दोनों नदियों के जल स्तर में लगातार कमी के कारण अब धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो रही है. विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक 91 गांवों से बाढ़ का पानी निकल चुका है. अब मात्र नौ गांव ही बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है. इसकी रिपोर्ट जिला स्तर से राज्य आपदा विभाग सहित प्रमंडलीय आयुक्त को भेजी गयी है.
सड़कें हैं सुरक्षित
आशंका थी कि बाढ़ के कारण सड़कों को काफी नुकसान हुआ होगा, लेकिन जो रिपोर्ट आयी है वह हैरान करने वाली है. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने राज्य स्तर पर सड़क के संबंध में रिपोर्ट भेजी है. इसमें उन्होंने अगुवानी- नारायणपुर पथ, महेशखूंट-गोगरी-अगुवानी घाट को सुरक्षित बताया है. ये दोनों सड़कें बाढ़ आने के बाद भी सुरक्षित हैं. वहीं, जमालपुर जीएन तटबंध की जांच पानी होने के कारण नहीं होने की बात कही गयी है. पानी घटने के बाद इस सड़क की जांच हो पायेगी.
63 हजार लोगों ने राहत शिविरों में ली थी शरण
कई क्षेत्रों से बाढ़ का पानी निकलने के बाद अब प्रभावित लोग अपने अपने घरों को लौटने लगे हैं. बाढ़ के कारण 63 हजार लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी थी, लेकिन पानी निकलने के बाद लगभग 55 हजार लोग अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं. विभागीय आंकड़ों के मुताबिक पांच से सात हजार लोग अब भी शिविर में रह रहे हैं. प्रभावित लोगों के शिविर छोड़ने के कारण कई राहत शिविरों को भी बंद कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




