अब कूपन पर मिलेंगे अनाज व केरोसिन

Published at :07 Sep 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
अब कूपन पर मिलेंगे अनाज व केरोसिन

खगड़िया : अक्तूबर से पीडीएस के अंतर्गत दिये जाने वाले अनाज व केरोसिन का वितरण कूपन के आधार पर होने वाला है. इसकी अवधि मई 2017 तक रहेगी. लाभुकों की सूची प्रखंड के एमओ को पंचायतवार उपलब्ध करायी जा रही है. जिला आपूर्ती पदाधिकारी डीएन झा ने बताया कि सूची के आधार पर कूपन का […]

विज्ञापन

खगड़िया : अक्तूबर से पीडीएस के अंतर्गत दिये जाने वाले अनाज व केरोसिन का वितरण कूपन के आधार पर होने वाला है. इसकी अवधि मई 2017 तक रहेगी. लाभुकों की सूची प्रखंड के एमओ को पंचायतवार उपलब्ध करायी जा रही है. जिला आपूर्ती पदाधिकारी डीएन झा ने बताया कि सूची के आधार पर कूपन का वितरण किया जायेगा.

पंचायत के विकास मित्र व पंचायत सचिव को वितरण कार्य में लगाया जायेगा. जबकि कूपन वितरण की निगरानी के लिए अलग से टीम गठित की गयी है. सभी पंचायत के मुखिया को सूची की एक प्रति उपलब्ध करायी जा रही है. लाभुकों के राशन कार्ड के नंबर से कूपन पर अंकित नंबर का मिलान कर कूपन वितरण किया जाना है. कूपन वितरण नि:शुल्क किया जायेगा. लाभुकों से इसके लिए अगर कोई अवैध राशि की मांग करता है, तो इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन