बेला सिमरी में युवक की पीट कर हत्या

Published at :02 Sep 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
बेला सिमरी में युवक की पीट कर हत्या

खगड़िया : गौर ओपी क्षेत्र के बेला सिमरी गांव के निकट बांसबाड़ी में गुरुवार की शाम युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. ग्रामीणों द्वारा सूचना दिये जाने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

विज्ञापन

खगड़िया : गौर ओपी क्षेत्र के बेला सिमरी गांव के निकट बांसबाड़ी में गुरुवार की शाम युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. ग्रामीणों द्वारा सूचना दिये जाने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सिमरी निवासी सहदेव महतो के पुत्र शशिकांत की हत्या पीट-पीट कर दी गयी है. मृतक युवक के पिता सहदेव महतो ने बताया कि शशिकांत बुधवार को ही इंटर में नामांकण के लिए रोसरा जाने की बात कह कर निकला था.

20 दिन पूर्व हुई थी चाची की हत्या
मृतक युवक के चाची की हत्या भी 20 दिन पूर्व गला दबाकर कर दी गयी थी. ग्रामीणों ने बताया कि कहीं उक्त हत्या से इस युवक की हत्या का तार तो नहीं जुड़ा है. इस मामले में मृतका के भाई के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था.
इंटर में नामांकन कराने की बात कह घर से निकला था
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पूर्व की हत्या भी कारण हो सकता है.
प्रतोष कुमार, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन