गोगरी में डूबने से दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

विलाप करते परिजन . गोगरी : गंगा और गंडक नदी की बाढ़ लोगों पर आफत बन गयी है. डूबने से अब तक चार की मौत हो चुकी है, जबकि बाढ़ के पानी में कूदकर आत्महत्या करने से एक की मौत हो चुकी है. बाढ़ की स्थिति दिनों दिन भयावह होती जा रही है. गंगा नदी […]
विज्ञापन
विलाप करते परिजन .
गोगरी : गंगा और गंडक नदी की बाढ़ लोगों पर आफत बन गयी है. डूबने से अब तक चार की मौत हो चुकी है, जबकि बाढ़ के पानी में कूदकर आत्महत्या करने से एक की मौत हो चुकी है. बाढ़ की स्थिति दिनों दिन भयावह होती जा रही है. गंगा नदी की बाढ़ की त्रासदी झेल रहे प्रत्येक गांव की हालत भयावह हो गयी थी.
गंगा नदी की बाढ़ के पानी में शिशवा ढाला के समीप नहाने के क्रम में गहरे पानी में फिसल जाने से बासुदेवपुर के रंजित यादव का 18 वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी की मौत हो गयी. वहीं दूसरी ओर गोगरी पंचायत के वार्ड संख्या छह के मोहम्मद नेमान का आठ वर्षीय पुत्र मोहम्मद अरमान की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. दोनों ओर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
वहीं घटना की सूचना सीओ चंदन कुमार और थानाध्यक्ष सतीशचन्द्र मिश्र को दिया गया सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये. वहीं एसडीआरएफ की टीम भी दोनों स्थानों पर पहुंचकर दोनों शव को बाहर निकाला. थानाध्यक्ष सतिशचन्द्र मिश्र नें बताया की दोनों शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




