संबोधित करते एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रभाकर प्रभात.

खगड़िया : स्थानीय प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े निदेशक एवं प्राचार्यों की बैठक संत मेरी स्कूल जय प्रकाश नगर में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभाकर प्रभात ने की. बैठक में दर्जनों प्राइवेट स्कूल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक विशिष्ट अतिथि संजय भगत, उपाध्यक्ष रामशरण सहनी, कोषाध्यक्ष भोलाशंकर पांडे तथा डॉ. […]
खगड़िया : स्थानीय प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े निदेशक एवं प्राचार्यों की बैठक संत मेरी स्कूल जय प्रकाश नगर में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभाकर प्रभात ने की. बैठक में दर्जनों प्राइवेट स्कूल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक विशिष्ट अतिथि संजय भगत, उपाध्यक्ष रामशरण सहनी, कोषाध्यक्ष भोलाशंकर पांडे तथा डॉ. डीएस सिंह ने भाग लिया. स्वागत भाषण संत मैरी स्कूल के प्राचार्य केके राजेश ने किया.
बैठक में आगामी चार सितंबर को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एसोसिएशन की इकाई की ओर से आयोजित छठे शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन की प्रशंसा की गयी तथा एसके मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए खगड़िया इकाई के सदस्य विद्यालय राज्य इकाई को अपना अपना बायोडाटा भेजने का निर्णय लिया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला इकाई के संगठन का चुनाव 24 सितंबर को कराया जायेगा. चुनाव टाउन हॉल चित्रगुप्त नगर में होगी.धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशिका लीजी राजेश ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




