धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : जिले भर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम श्रद्धा,भक्ति, विश्वास एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिले के सभी देवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा जिन देवालयों एवं स्थानों में कृष्ण कन्हैया का जन्मदिन मनाया गया वहां पर भक्तों का तांता लगा […]
विज्ञापन
खगड़िया : जिले भर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम श्रद्धा,भक्ति, विश्वास एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिले के सभी देवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा जिन देवालयों एवं स्थानों में कृष्ण कन्हैया का जन्मदिन मनाया गया वहां पर भक्तों का तांता लगा रहा. शहर में गोगरी शिव मंदिर, फुदकीचक के कृष्ण मंदिर, शिशवा के ठाकुरबाड़ी सहित इलाके के दर्जनों मंदिर आदि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया.
इसी तरह जिले भर में मंदिरों के साथ ही लोगों ने अपने अपने घरों में भगवान बाल श्रीकृष्ण जी का जन्मदिन मनाया तथा पूरी रात रतजगा करते हुए श्रीकृष्ण के जीवन पर बने चलचित्रों एवं श्रीकृष्ण लीलाओं का आनंद उठाते रहे.
महारात्रियों में मोहरात्रि के अवसर पर योगेश्चर श्रीकृष्ण का जप, ध्यान स्तुति की गान करते हुए लोगों के पाप धुल गये तथा भगवान श्रीकृष्ण एवं बलरामऔर सुभद्रा का आदि का पूजन किया गया. अभी संपूर्ण जिले में में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा एवं विपरीत परिस्थितियों के बाद भी लोगों ने अपने ईष्ट देव की पूजा-अर्चना की तथा विश्व के कल्याणार्थ भगवान का आह्वान किया. उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जी का जन्म रोहणी नक्षत्र में मध्यरात्रि को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया. श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही भय प्रकट मुरारी जनहित कारी .
….के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को स्नान, ध्यान, पूजा आरती आदि की गई तथा मंदिरों एवं घरों में भजन,गीता आदि का पाठ पढ़ा गया. इसके साथ ही उन्हें शिशवा के ठाकुरबाड़ी में 56 प्रकार के भोग लगाये गये तथा श्रीकृष्ण की 16 कलाओं का वर्णन किया गया. इस दौरान उन्हें मेवा, मिश्री, दूध दही,
मधु, शर्करा, आक्षत, अच्छादित पुष्प आदि, ऋतुफल, धूप नैवेद्य आदि से पूजा, अचर्ना कर मनवांछित फल की कामना की गई.भक्तजनों एवं श्रीकृष्ण प्रेमियों ने उनकी मनमोहक छवि को देखकर खो गये तथा श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाय का उच्चाकरण करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना कर बालकृष्ण से आशिर्वाद मांगा तथा वर्षा की कामना भी की. कर्मयोगी श्रीकृष्ण के जन्मदिन के शुभ अवसर पर लोगों ने व्रत एवं संकल्प के साथ उन्हीं के संकल्पों एवं बताये मार्गों पर चलने पर जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




