पूर्व मुखिया पर हमला अपराध. कोयला गांव के पास अपरािधयों ने दिया घटना को अंजाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि नौ बजे गोगरी प्रखंड के कोयला पंचायत के पूर्व मुखिया सुबोध सिंह पर कोयला गांव के पास अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. गोगरी : बुधवार की रात्रि नौ बजे गोगरी प्रखंड के कोयला पंचायत के पूर्व मुखिया सुबोध सिंह पर कोयला गांव के पास अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. सूत्रों […]
विज्ञापन
बुधवार की रात्रि नौ बजे गोगरी प्रखंड के कोयला पंचायत के पूर्व मुखिया सुबोध सिंह पर कोयला गांव के पास अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया.
गोगरी : बुधवार की रात्रि नौ बजे गोगरी प्रखंड के कोयला पंचायत के पूर्व मुखिया सुबोध सिंह पर कोयला गांव के पास अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. सूत्रों के अनुसार गोगरी प्रखंड के कोयला पंचायत के पूर्व मुखिया सुबोध सिंह बुधवार की रात्रि नौ बजे महेशखूंट से घर कोयला बोलेरो से जा रहा था, जहां गांव आने के पूर्व ही एक गड्ढे के पास बोलेरो कीचड़ में फंस गया. वहीं पूर्व से घात लगाये दर्जनों हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व मुखिया के बोलेरो पर सामने से गोलियां बरसानी शुरू कर दिया, जिससे गोली गाड़ी में लगनेसे गाड़ी क्षतग्रिस्त हो गया. हालांकि पूर्व मुखिया सुबोध सिंह व ड्राइवर को किसी प्रकार की कोई खरोच तक नहीं आयी.
गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण: ग्रामीणों गोलियों की आवाज सुनकर पूर्व मुखिया के गाड़ी के पास पहुंचा और घटना की जानकारी ली. बताया जाता है की पूर्व मुखिया सुबोध सिंह बोलेरो से घर कोयला लौट रहे थे. इस दौरान गांव से कुछ दूर पहले घात लगाये अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. घटना के बाद पूर्व मुखिया ने इसकी सूचना गोगरी डीएसपी को दिया. डीएसपी राजन कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की.
पंचायत चुनाव के बाद बढ़ गयी है घटना: गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों पर हमला व राजनीतिक हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंचायत चुनाव के बाद से जनप्रतिनिधियों पर हमलाओं में लगातार इजाफा हो गया है.
पूर्व मुखिया पर राजनीतिक साजिश के तहत ही हमला किया जाना प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा.
राजन कुमार सिन्हा, डीएसपी, गोगरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




