सामान्य मरीज का नहीं करेंगे इलाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Aug 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. चिकित्सकों की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल आज मोतिहारी में चिकित्सक डॉ एसबी सिंह की हुई नृशंस हत्या के विरोध में शुक्रवार की देर शाम आईएमए व भासा से जुड़े चिकित्सकों की बैठक हुई. चिकित्सकों पर लगातार हमले हो रहे हैं. लेकिन सरकार द्वारा चिकित्सक की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है. […]
विज्ञापन
आक्रोश. चिकित्सकों की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल आज
मोतिहारी में चिकित्सक डॉ एसबी सिंह की हुई नृशंस हत्या के विरोध में शुक्रवार की देर शाम आईएमए व भासा से जुड़े चिकित्सकों की बैठक हुई. चिकित्सकों पर लगातार हमले हो रहे हैं. लेकिन सरकार द्वारा चिकित्सक की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है.
खगड़िया : मोतिहारी में चिकित्सक डॉ एसबी सिंह की हुई नृशंस हत्या के विरोध में शुक्रवार की देर शाम आईएमए व भासा से जुड़े चिकित्सकों की बैठक हुयी. बैठक की अध्यक्षता आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र ने किया. बैठक में भाग ले रहे आईएमए के जिला सचिव डॉ पिंकेश, डॉ एसजैड रहमान ने कहा कि चिकित्सकों पर लगातार हमला हो रहा है. कहीं हत्या हो रही है.
कहीं रंगदारी मांगी जा रही है. लेकिन चिकित्सक के सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है. आक्रोशित चिकित्सक डॉ प्रेम शंकर, डॉ प्रेम कुमार, डॉ केके सिंह, डॉ गुलसनोवर, डॉ सुनील कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ एसके पंसारी, डॉ अशोक कुमार, भासा के जिला अध्यक्ष डॉ विनय कुमार शर्मा आदि ने कहा कि पश्चित चंपारण में डॉक्टर की हत्या कर दी गयी है. अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुयी है. बिहार में चिकित्सकों के सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है लेकिन प्राईवेट क्लिनिक इस्टेबलिसमेंट एंड प्रोटेक्टेड बिल लाया जा रहा है. बैठक में भाग ले रहे आईएम व भासा के जुड़े चिकित्सकों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि शनिवार को जिले के एक भी सरकारी व गैर सरकारी क्लिनिक में आउटडोर नहीं चलेगी.
सभी चिकित्सक सिर्फ आपातकालिन मरिजों का इलाज करेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि पीड़ित परिवार श्री सिंह के आश्रित को सरकारी नौकरी व 25 लाख का मुआवजा नहीं मिलने तक आंदोलन किया जायेगा. साथ ही राज्य के अन्य स्थानों पर हो रही घटनाओं पर समुचित कार्रवाई अविलंब किया जाये. बैठक में भाग ले रहे चिकित्सकों ने आईएमए के बिहार अध्यक्ष डॉ देवेंद्र प्रसाद सिंह के सहमति से पारित प्रस्ताव की जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




