अपराधियों ने चार दुकानों में लगायी आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Aug 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

चौथम : धमारा स्टेशन के समीप के चार दुकानों में अपराधियों ने बीती रात चोरी कर दुकान को आग के हवाले कर दिया. घटना मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धमारा घाट स्टेशन के पश्चिम बाजार की है. घटना के विरोध में शुक्रवार को धमारा घाट की सभी दुकानें बंद रही. सूचना मिलने पर पहुंची मानसी पुलिस […]
विज्ञापन
चौथम : धमारा स्टेशन के समीप के चार दुकानों में अपराधियों ने बीती रात चोरी कर दुकान को आग के हवाले कर दिया. घटना मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धमारा घाट स्टेशन के पश्चिम बाजार की है. घटना के विरोध में शुक्रवार को धमारा घाट की सभी दुकानें बंद रही. सूचना मिलने पर पहुंची मानसी पुलिस ने घटना का जायजा लिया. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की देर रात लगभग एक बजे अज्ञात अपराधियों ने दुकानों में लूटपाट की.
बाद में दुकान में आग लगा दी. आग की लपटें को देखकर कुछ दुकानदार जब आग बुझाने के लिए दौड़े तो अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई. बाद में आस-पड़ोस के काफी संख्या में लोगों के जुटने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन तबतक मनोज ठाकुर का मोबाईल दुकान, रौशन साह का किराना दुकान, डोमी साह का भुंजा दुकान एवं अरविंद साह का होटल पूरी तरह जल गया. दुकान पर रखा सभी समान व राशि भी लुट ली गई. युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर इस क्षेत्र में एक ओपी रहता तो शायद अपराधियों के हौसले इतने बुलंद नहीं रहते. उन्होंने कहा कि इस मामले की जिला प्रशासन जांच कर कार्रवाई करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




