मारपीट में दो महिला घायल

Published at :20 Aug 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में दो महिला घायल

विधायक के भाई सहित एक दर्जन लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज बेलदौर : पुलिस ने मारपीट के मामले में क्षेत्रीय विधायक के भाई सहित एक दर्जन लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. नारदपुर गांव के विद्यानंद सिंह की पत्नी सरस्वती देवी ने मामला दर्ज करवाया है. इसमें जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के अनुज […]

विज्ञापन

विधायक के भाई सहित एक दर्जन लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

बेलदौर : पुलिस ने मारपीट के मामले में क्षेत्रीय विधायक के भाई सहित एक दर्जन लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. नारदपुर गांव के विद्यानंद सिंह की पत्नी सरस्वती देवी ने मामला दर्ज करवाया है.
इसमें जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के अनुज सह डुमरी पंचायत के पूर्व मुखिया लाल बहादुर सिंह पटेल उर्फ लाली सिंह, चुल्हो, सदानंद, दयानंद, परमानंद, संजय, राजेश, सचिन, गुलशन, रौशन, नीतीश एवं किशोर महतो पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.
जानकारी के मुताबिक बुधवार को सरस्वती एवं गायत्री देवी अपने खेत में लगे परवल एवं झींगा तोड़ रही थी. नामजद बनाए गए अभियुक्त खेत पर पहुंचकर सरस्वती एवं गायत्री के साथ मारपीट किया.
घायल गायत्री एवं सरस्वती का ईलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया. जिसमें गंभीर रूप से घायल सरस्वती देवी को डॉक्टरों ने प्राथमिक ईलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन