प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Aug 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

तैयारी पूरी. स्वतंत्रता दिवस आज, जेएनकेटी मैदान में होगा मुख्य समारोह स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर पूरी तरह सजधज कर तैयार हो गया. जवान हो या बच्चे सभी में जमकर उत्साह देखा रहा है. जहां आपदा प्रबंधन मंत्री सह प्रभारी मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा झंडोतोलन किया जायेगा. खगड़िया/गोगरी : स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर पूरी […]
विज्ञापन
तैयारी पूरी. स्वतंत्रता दिवस आज, जेएनकेटी मैदान में होगा मुख्य समारोह
स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर पूरी तरह सजधज कर तैयार हो गया. जवान हो या बच्चे सभी में जमकर उत्साह देखा रहा है. जहां आपदा प्रबंधन मंत्री सह प्रभारी मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा झंडोतोलन किया जायेगा.
खगड़िया/गोगरी : स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर पूरी तरह सजधज कर तैयार हो गया. मुख्य समारोह जेएनकेटी इंटर विद्यालय के मैदान में होगी. जहां आपदा प्रबंधन मंत्री सह प्रभारी मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा झंडोतोलन किया जायेगा. झंडोतोलन को लेकर जेएनकेटी इंटर विद्यालय खेल मैदान को भव्य तरीके से सजाया गया है.
डीएम जय सिंह द्वारा समाहरणालय परिसर में, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस केंद्र में, जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी स्वेता भारती जिला परिषद कार्यालय में, नगर सभापति मनोहर कुमार यादव नगर परिषद कार्यालय में झंडोतोलन करेंगे. जबकी 3:30 बजे दोपहर में जेएनकेटी मैदान में फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा. सात बजे संध्या में नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगी.वहीं भगवान इंटर उच्च विद्यालय के मैदान में संध्या 4 बजे से फैन्सी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




