सड़क दुर्घटना में तीन घायल, दो गंभीर

Published at :15 Aug 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन घायल, दो गंभीर

परबत्ता : प्रखंड के करना – कुल्हरिया सड़क पर रविवार को सुबह दस बजे के करीब हुई सड़क दुर्घटना में सलारपुर निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि एक अन्य युवक को भी कुछ चोटें आयी. रविवार की सुबह बाइक पर सलारपुर के तीन लड़के ट्यूशन पढकर घर लौटते वक्त सड़क दुर्घटना […]

विज्ञापन

परबत्ता : प्रखंड के करना – कुल्हरिया सड़क पर रविवार को सुबह दस बजे के करीब हुई सड़क दुर्घटना में सलारपुर निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि एक अन्य युवक को भी कुछ चोटें आयी. रविवार की सुबह बाइक पर सलारपुर के तीन लड़के ट्यूशन पढकर घर लौटते वक्त सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये. इस घटना में सलारपुर के दयानंद सिंह का पुत्र पप्पू सिंह तथा भूदेश सिंह का पुत्र अभिषेक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया.

जबकि एक अन्य छात्र नीतेश कुमार को भी चोटें आयी.घटना की जानकारी मिलने पर गांव के ही लोगों ने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परबत्ता पहुंचाया.जहां दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि परबत्ता से सलारपुर लौटते समय बाइक पर सवार तीनों युवकों की किसी अन्य बाइक सवार से आगे निकलने की होड़ लग गयी. रोड रेस में बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से यह दुर्घटना हुई. तीनों युवक दशवीं कक्षा के छात्र हैं तथा बाइक चलाते समय किसी ने हेलमेट नहीं पहना था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन