राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों को मिली राहत

Published at :14 Aug 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों को मिली राहत

खगड़िया : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें एसबीआई, यूनियन बैंक, यूको बैंक, बिहार ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंके के कर्जदारों को राहत देने के लिए छह न्यायपीठ की स्थापना की गयी. यह लोक अदालत बैंक ऋण राहत के लिए आयोजित की गयी. एसबीआई खगड़िया व मानसी के […]

विज्ञापन

खगड़िया : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें एसबीआई, यूनियन बैंक, यूको बैंक, बिहार ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंके के कर्जदारों को राहत देने के लिए छह न्यायपीठ की स्थापना की गयी. यह लोक अदालत बैंक ऋण राहत के लिए आयोजित की गयी.

एसबीआई खगड़िया व मानसी के ऋण संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए बेंच संख्या एक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार एवं पैनल अधिवक्ता चंद्र भूषण वर्मा, पीठासीन अधिकारी बनाये गये. बेंच संख्या दो में स्टेट बैंक मुख्य शाखा, सन्हौली ग्राम एवं अन्य शाखा का मामला लाया गया जिसके निष्पादन के लिए एडीजे, चतुर्थ कृष्णमुरारी शरण एवं अधिवक्ता जितेंद्र कुमार प्रतिनियुक्त किये गये. इसी प्रकार बेंच संख्या तीन में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी लाल बहादुर सिंह एवं अधिवक्ता नवीन कुमार को खगड़िया अनुमंडल के ग्रामीण बैंक के मामले निष्पादन के लिए पीठासीन अधिकारी बनाये गये.

बेंच संख्या चार में प्रकाश प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी एवं अधिवक्ता सुमन कुमार दुबे को यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित मामले निष्पादन की जवाबदेही दी गयी. बेंच संख्या पांच में रेलवे न्यायिक दण्डाधिकारी एवं संजय कुमार अधिवक्ता पीठासीन अधिकारी बनाये गये. जहां पंजाब नेशनल बैंक,
इलाहाबाद बैंक के मामले निष्पादन के लिए लाये गये. बेंच संख्या छ: में प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं अधिवक्ता उमर फारूख को युको बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंक के मामले निष्पादन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया. इधर बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार जैसवाल के उपस्थिति में ग्रामीण बैंक के 233 खाताधारियों के मामले का निष्पादन किया गया. शाखा प्रबंध आरएस जैन ने बताया कि कुल 84 लाख 72 हजार रुपये की वसूली की गयी है. लोक अदालत में कुल 833 मामले का निष्पादन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन