27 बैंकों ने लिया शिविर में भाग, 84 लाख 72 हजार रुपये की वसूली की गयी

Published at :14 Aug 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
27 बैंकों ने लिया शिविर में भाग, 84 लाख 72 हजार रुपये की वसूली की गयी

833 मामलें का हुआ निष्पादन प्रधानाध्यापक के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोरचा परबत्ता : प्रखंड के वैसा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बिठला में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ कुंदन ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान बच्चों एवं ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में विगत चार दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है. बीडीओ […]

विज्ञापन

833 मामलें का हुआ निष्पादन

प्रधानाध्यापक के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोरचा
परबत्ता : प्रखंड के वैसा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बिठला में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ कुंदन ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान बच्चों एवं ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में विगत चार दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है. बीडीओ ने मौके पर मध्याह्न भोजन योजना के खाद्यान्न के स्टॉक की जांच किया. स्टॉक में 25 किलो चावल उपलब्ध पाया गया. इसके अलावे खाते में इस मद की राशि भी उपलब्ध पायी गयी.
शनिवार को किसी बैठक में जिला मुख्यालय जाने के क्रम में बीडीओ को ग्रामीणों ने रोक कर इस बाबत शिकायत दर्ज कराया कि विद्यालय में सबकुछ उपलब्ध रहने के बावजूद विगत चार दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है. बीडीओ डॉ कुंदन ने बताया कि राशि तथा खाद्यान्न उपलब्ध रहने के बावजूद छात्र छात्राओं को मध्याह्न भोजन से वंचित रखना एक प्रकार का अपराध ही है. विद्यालय प्रधान का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. तत्पश्चात अग्रेतर कार्रवाई के लिये अनुशंसा की जायेगी. वहीं छात्र छात्राओं की शिकायत के विपरीत प्रधान द्वारा विगत पांच दिनों में केवल 12 अगस्त को एमडीएम बंद रहने की सूचना विभाग को दी गयी है. एमडीएम योजना की पारदर्शिता के लिये सरकार द्वारा बनाये गये वेबसाईट के अनुसार प्रधान द्वारा 08 अगस्त को 136 बच्चों को भोजन कराया गया. वहीं नौ अगस्त को 191 को, 10 अगस्त को 204 को, 11 अगस्त को 183 बच्चों को भोजन कराया गया. जबकि 12 अगस्त को प्रधान द्वारा एमडीएम बंद रहने की सूचना दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन