याद किये गये प्रभुनारायण

Published at :14 Aug 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
याद किये गये प्रभुनारायण

नमन. ग्रामीणों ने मनाया शहीद का शहादत दिवस शहीद प्रभुनारायण के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के दर्जनों प्रशिक्षुओं ने नारे लगाते हुये उनकी कुर्बानी को याद दिलाया. खगड़िया : शहीद प्रभुनारायण के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले में कई […]

विज्ञापन

नमन. ग्रामीणों ने मनाया शहीद का शहादत दिवस

शहीद प्रभुनारायण के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के दर्जनों प्रशिक्षुओं ने नारे लगाते हुये उनकी कुर्बानी को याद दिलाया.
खगड़िया : शहीद प्रभुनारायण के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. सदर प्रखंड के माड़र गांव में शहीद प्रभुनारायण पार्क में उनके शहादत को याद किया गया. ग्रामीणों द्वारा दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के दर्जनों प्रशिक्षुओं ने नारे लगाते हुये उनकी कुर्बानी को याद दिलाया. प्राचार्य शंभु नाथ सिंह, शिक्षक अमित कुमार, सहित कई शिक्षकों ने उनके शहीद के पौत्र सचिन देव सिंह से मिलकर उनके जीवनकाल की जानकारी ली. मौके पर गुनानंद सिंह, साधना मिश्रा, कल्पना मिश्रा,
सिता राम सिंह, शीला रानी, नंदलाल पासवान, सीताराम सिंह, राहुल देव, नित्यानंद मंडल, राजद नेता चंदन यादव आदि ने विचार व्यक्त किया. इधर शहीद नारायण प्रभू चौक पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पन किया. युवा शक्ति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रंग कर्मी मुल्क राज आनंद द्वारा निर्देशित व अभिनीत एक लघू नाटक मुक्ति प्रस्तुत किया गया. जिसका उदघाटन युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने किया. शहीद प्रभुनारायण के प्रतिमा पर माल्यार्पन किया गया. मौके पर विरेंद्र सिंह, जाप के चंद्रशेखर कुमार, आनंद विक्रम, धर्मेंद्र कुमार, रणवीर कुमार, गुड्डू यादव आदि मौजूद थे.
लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर दी श्रद्धांजलि, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने लगाये नारे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन