दुखद : मृतक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी

Published at :13 Aug 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
दुखद : मृतक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी

बेलदौर : थाना क्षेत्र के बेलदौर तिलाठी आरईओ पथ के तिलाठी पुल के कुडिया धार में ट्रक डूबने से मौत के आगोश में समाने वाले शंभू चौधरी की दो महा पूर्व ही शादी हुई थी. परिजनों ने बताया मृतक शंभू की शादी दो माह पहले भागलपुर जिला के सजौर निवासी रामस्वरुप चौधरी के पुत्री निशा […]

विज्ञापन
बेलदौर : थाना क्षेत्र के बेलदौर तिलाठी आरईओ पथ के तिलाठी पुल के कुडिया धार में ट्रक डूबने से मौत के आगोश में समाने वाले शंभू चौधरी की दो महा पूर्व ही शादी हुई थी. परिजनों ने बताया मृतक शंभू की शादी दो माह पहले भागलपुर जिला के सजौर निवासी रामस्वरुप चौधरी के पुत्री निशा से हुई थी. शंभू चौधरी भागलपुर जिला के कजरैली गांव निवासी ब्रह्मदेव चौधरी का पुत्र था. शादी के बाद शंभू बहनोई बमबम चौधरी के साथ रहकर ड्राइवरी सीख रहा था. जीवन के कई अरमान लिये शंभू अपनी नयी नवेली पत्नी से कई वादे कर काम पर निकला था. यह उसका आखिरी सफर होगा इसका अंदाजा भी किसी को नहीं था. शंभू की मौत के बाद परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया है.
अधिकारियों को करनी पड़ी मशक्कत : संभावित अप्रिय घटना को भांप लोजपा के मिथलेषनिषाद ,सकरोहर के मुखिया प्रतिनिधि किशोर सिंह समेत अन्य प्रतिनिधियों ने लोगो को समझा-बुझाकर शांत कराया. अधिकारियो द्वारा मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियो पर कारवाई किये जाने का भरोसा देने के बाद लोगों ने शव उठाने दिया. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि सडक किनारे बने रेनकट के कारण दुर्घटना घटित हुई है.
शव को पोर्स्टमाटम के लिऐ भेज दिया गया है. मृतक के परिजन के ब यान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. इधर, घटनास्थल पर शव से लिपटकर मृत युवक माता- पिता एवं ससुर सहित अन्य परिजन बिलख बिलख कर रोने लगे .परिजनो के चित्कार से आसपास के लोगो की आंखे भी छलक उठी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन