मुर्दाबाद के नारे लगाये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. डीइओ के खिलाफ स्कूली बच्चों का प्रदर्शन भवन निर्माण की राशि गबन के मामले में प्राथमिकी आरोपी मध्य विद्यालय मनरुपा के प्रधान शिक्षक सजल कुमार के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोलते हुए बुधवार को डीइओ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. विद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को कई बार आवेदन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने […]
विज्ञापन
आक्रोश. डीइओ के खिलाफ स्कूली बच्चों का प्रदर्शन
भवन निर्माण की राशि गबन के मामले में प्राथमिकी आरोपी मध्य विद्यालय मनरुपा के प्रधान शिक्षक सजल कुमार के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोलते हुए बुधवार को डीइओ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. विद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को कई बार आवेदन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने के विरोध में हुए प्रदर्शन में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया.
खगड़िया : भ्रष्टाचार के विरोध में बुधवार को स्कूली छात्रों ने सड़क पर उतर कर जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. पूरा मामला अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय मनरुपा में व्याप्त कुव्यवस्था व सरकारी योजनाओं में लूट से जुड़ा हुआ है. पूरे मामले में पूर्व प्रधान शिक्षक सजल कुमार पर कार्रवाई की बजाय उसका तबादला दूसरे विद्यालय में करके बचाने की कोशिश पर स्कूली बच्चों का आक्रोश फूट पड़ा.
बता दें कि पूर्व प्रधान पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बीते तीन अगस्त से विद्यालय में तालाबंदी कर रखी है. पूरे प्रकरण की जानकारी होने के बाद भी आठ दिनों से बंद विद्यालय में झांकने तक के लिये शिक्षा विभाग के कोई अधिकारी अब तक नहीं पहुंचे हैं. इधर, ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई नहीं होना दाल में काला की ओर इशारा कर रहे हैं. आखिर जिस गड़बड़ी के लिये प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी हुई है उसे तबादला कर दूसरे विद्यालय में कैसे भेज दिया गया. दरअसल यह सब पूर्व प्रधान शिक्षक को बचाने के लिये किया गया है. इधर, डीएम के आदेश पर सदर सीओ नौशाद आलम ने प्रदर्शन कर रहे बच्चों की शिकायत सुन कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.
कार्रवाई से बचाने के लिये तबादला तो नहीं : बताया जाता है कि ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश हैं कि कई बार गड़बड़ी की सूचना आवेदन देकर दिये जाने के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की. साथ ही गड़बड़ी के लिये जिम्मेदार पूर्व प्रधानाध्यापक सजल कुमार पर कार्रवाई की बजाय उसे बचाने के लिये तबादला कर प्राथमिक विद्यालय विद्यार्थी टोला भेज दिया गया. मुखिया रंजीत पासवान ने बताया कि मवि मनरुपा में व्याप्त कुव्यवस्था व पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा की गयी गड़बड़ी पर कार्रवाई होने तक विद्यालय में तालाबंदी रहेगी.
बता दें कि इस विद्यालय में 297 विद्यार्थी नामांकित हैं. जिसमें से अधिकांश महादलित वर्ग से आते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधानाध्यापक के कार्यकाल में पोशाक से लेकर छात्रवृत्ति सहित दूसरी सरकारी योजनाओं की राशि का बंदरबांट कर लिया गया है.
इससे पहले 28 जुलाई व एक अगस्त को जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर मध्य विद्यालय मनरुपा के पूर्व
प्रधानाध्यापक की कारगुजारी की पोल खोलते हुए कार्रवाई की मांग की गयी थी. लेकिन अधिकारियों की नींद नहीं खुली. इतना ही नहीं पूर्व से भवन निर्माण में गड़बडी को ले प्राथमिकी के बाद भी आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की बजाय उनका तबादला दूसरे स्कूल में कर दिया गया. ऐसे में विद्यालय में बीते 3 अगस्त से जारी तालाबंदी समस्या के निदान व पूर्व प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई होने तक जारी रहेगी.
रंजीत कुमार, मुखिया, शुम्भा पंचायत
मध्य विद्यालय मनरुपा से तबादला बाद प्रभार सौंप दिया गया है. किसी भी सरकारी योजनाओं में कोई गड़बड़ी नहीं की गयी है. स्थानीय स्तर पर परेशानी के कारण भवन निर्माण कार्य बाधित हुआ था. ग्रामीणों व छात्रों द्वारा लगाये जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं.
सजल कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय मनरुपा
विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा बरती गयी धांधली पर कार्रवाई की बजाय तबादला से फूटा आक्रोश
हाथों में तख्ती लिये स्कूली बच्चे पहुंचे समाहरणालय, डीएम के निर्देश पर सदर सीओ ने सुनी शिकायत
भ्रष्टाचार के विरोध में बीते तीन अगस्त से विद्यालय में तालाबंदी के बाद भी अधिकारियों की नहीं खुली नींद
डीएम अंकल … अब आप ही कुछ कीजिये
डीइओ मुर्दाबाद … सरकारी योजनाओं में लूट के आरोपी पूर्व प्रधान शिक्षक पर जल्द कार्रवाई हो जैसी तख्तियां लिये मासूम बच्चें बुधवार को सबसे पहले समाहरणालय परिसर पहुंचे. डीएम जय सिंह के नाम सौंपे आवेदन में मवि मनरुपा के पूर्व प्रधान शिक्षक सजल कुमार पर छात्रवृत्ति, पोशाक, बेंच डेस्क, भवन निर्माण की राशि में बड़े पैमाने पर लूट का आरोप लगाया है. इधर, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य अर्जुन राम, शुम्भा पंचायत के मुखिया रंजीत, वार्ड सदस्या सुधा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




