नाव पलटी, ननद और भाभी की डूबने से मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को चेक देते सीओ. खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एकनियां गांव समीप गंगा नदी के उपधारा में नाव पलटने से ननद-भाभी की डूबने से मौत हो गयी. वहीं नाव पर सवार पांच अन्य लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी. दिनेश तांती ने बताया कि बुधवार को भाभी राबो देवी व ननद […]
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को चेक देते सीओ.
खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एकनियां गांव समीप गंगा नदी के उपधारा में नाव पलटने से ननद-भाभी की डूबने से मौत हो गयी. वहीं नाव पर सवार पांच अन्य लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी. दिनेश तांती ने बताया कि बुधवार को भाभी राबो देवी व ननद गूंजो कुमारी पशुचारा लाने गया था. पशुचारा लाते वक्त गंगा के उपधारा में हवा के साथ आयी बारिश के वक्त नाव पलट गयी. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रात्रि के समय दोनों शव के बरामदगी को लेकर काफी खोजबीन की. वहीं गुरुवार को उक्त धारों में दोनों शव को स्थानीय पुलिस ने बरामद किया गया. दोनों शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.
मृतक के परिजनों को मिला चार-चार लाख का चेक : मृतक गूंजो कुमारी के पिता दिनेश तांती व मृतका राबो देवी के पति पप्पू तांती को चार-चार लाख रुपये का चेक सदर सीओ नौशाद आलम ने दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




