162 बोतल विदेशी शराब सहित एक गिरफ्तार

Published at :12 Aug 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
162 बोतल विदेशी शराब सहित एक गिरफ्तार

खगड़िया : स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक व दो पर उत्पाद विभाग एवं रेल थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी कर 162 बोतल विदेशी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल ने बताया की नई दिल्ली की ओर जाने वाली 15909 अप अवध आसाम ट्रेन से प्लेटफाॅर्म संख्या […]

विज्ञापन

खगड़िया : स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक व दो पर उत्पाद विभाग एवं रेल थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी कर 162 बोतल विदेशी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल ने बताया की नई दिल्ली की ओर जाने वाली 15909 अप अवध आसाम ट्रेन से प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर अवैध शराब प्लेटफाॅर्म के पूर्वी भाग में वृक्ष के नीचे दो ट्रौली बैग को लावारिस अवस्था में बरामद किया गया.

प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर 15910 विदेशी शराब से भरी दो ट्राली बैग को उतारते वक्त मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी मंटुन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भोजने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है. छापेमारी टीम में उत्पाद अधिकारी के अलावा थानाध्यक्ष शरत कुमार के अलावा पुलिस बल मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन