बिहार : खगड़िया में अपराधियों ने टहल रहे उप सरपंच को मारी गोली, मौत

Published at :11 Aug 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : खगड़िया में अपराधियों ने टहल रहे उप सरपंच को मारी गोली, मौत

खगड़िया : बिहारमें खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के कुल्हरिया गांव में बुधवार की देर शाम कुल्हरिया ग्राम कचहरी के उपसरपंच सुधीर सहनी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. सुधीर सहनी हर दिन की तरह देर शाम कुल्हरिया गांव के शिव मंदिर के पास टहल रहे थे कि अज्ञात लोगों ने उन्हें […]

विज्ञापन
खगड़िया : बिहारमें खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के कुल्हरिया गांव में बुधवार की देर शाम कुल्हरिया ग्राम कचहरी के उपसरपंच सुधीर सहनी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. सुधीर सहनी हर दिन की तरह देर शाम कुल्हरिया गांव के शिव मंदिर के पास टहल रहे थे कि अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी.
इससे मौके पर ही मौत हो गयी. पूर्व से चल रहे विवाद को इस घटना का कारण माना जा रहा है. सुधीर लगातार तीसरी बार उपसरपंच निर्वाचित हुए थे. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सुधीर को नजदीक से कनपटी में दो गोली मारी. घटना के समय हल्की बूंदा-बूंदी होने के कारण सड़क पर हलचल कम थी. ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव में मतदान तथा मतगणना के दौरान सुधीर व उनके चुनावी प्रतिद्वंद्वी के बीच कहा-सुनी और मारपीट हुई थी.
भू-विवाद में वार्ड सदस्य की पीट कर हत्या
जिले के परबत्ता प्रखंड के छोटी पसराहा गांव की वार्ड सदस्य मीणा देवी की पीट कर हत्या कर दी गयी. वार्ड सदस्य मीणा का पड़ोसी राजेंद्र सिंह से वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था. दोनों पक्षों में हुई मारपीट के बाद मीणा देवी व उनके पति बनारसी सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गये.
जख्मी मीणा का इलाज बेगूसराय में किया गया. लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गयी. पंचायत चुनाव 2016 में पसराहा पंचायत के वार्ड नंबर तीन से मीणा देवी वार्ड सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई थीं. वार्ड सदस्य मीणा देवी का जमीन विवाद मोहल्ले के ही राजेंद्र सिंह से करीब दो वर्षों से चला आ रहा था. विवाद चापाकल गाड़ने को लेकर ज्यादा बढ़ गया, जिसमें मारपीट होने लगी. पसराहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मारपीट हुई थी. घायल के बयान पर राजेंद्र सिंह और अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन