खगड़िया में खुलेगा संयुक्त औषधालय

Published at :19 Jun 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया में खुलेगा संयुक्त औषधालय

खगड़िया : खगड़िया जिला मुख्यालय में संयुक्त औषधालय खोले जाएंगे. केन्द्रीय प्रायोजित योजना के तहत जिले के साथ साथ राज्य के 26 जिले क्रमश: पटना, आरा, राेहतास, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय, मधेपुरा, पश्चिम एवं पूर्व चम्पारण, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, समस्तीपुर, मुज्जफरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोपालगंज तथा सिवान जिले में संयुक्त […]

विज्ञापन

खगड़िया : खगड़िया जिला मुख्यालय में संयुक्त औषधालय खोले जाएंगे. केन्द्रीय प्रायोजित योजना के तहत जिले के साथ साथ राज्य के 26 जिले क्रमश: पटना, आरा, राेहतास, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय, मधेपुरा, पश्चिम एवं पूर्व चम्पारण, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, समस्तीपुर, मुज्जफरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोपालगंज तथा सिवान जिले में संयुक्त औषधालय तथा पटना में एक 10 सैय्या होमियोपैथिक अस्पताल खोले जाएंगे. इन जिलों में संयुक्त औषधायल खोलने की मंजूरी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय आयुष विभाग द्वारा दी गयी है.

जानकारी के मुताबिक 13.5 करोड़ की लागत से इन जिलों में संयुक्त औषधालय खोले जाएंगे. संयुक्त औषधालय खोले जाने को लेकर राज्य स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव हिमांशु कुमार राय ने उक्त सभी 26 जिलों के डीएम को पत्र लिखा है. पत्र लिख कर उन्होंने उन जिलों में औषधालय खोले जाने की सूचना के साथ साथ औषधालय के लिए भवन निर्माण के लिए जमीन मुहैया कराने को कहा है. विभागीय जानकारी के मुताबिक प्रति औषधालय के निर्माण के लिए 0.5 एकड़ यानी 50 डिसीमल जमीन की

आवश्यकता होगी. जानकार बताते है कि औषधालय के भवन निर्माण हेतु 50 डिसीमल जमीन की खोज करना मुश्किल काम नहीं होगा. सदर अस्पताल परिसर में भी पर्याप्त जमीन उपलब्ध है. यहां आसानी से निर्माण कार्य कराया जा सकता है.

केन्द्र सरकार ने 26 जिलों में औषधालय खोलने की सवीकृति

भवन निर्माण के लिए हो रही जमीन की खोज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन