पूर्व मुखिया की गोली मार हत्या

Published at :14 Jun 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुखिया की गोली मार हत्या

मोरकाही थाना क्षेत्र के बरहरा मोड़ के पास की घटना खगड़िया : मोरकाही थाना क्षेत्र के बरहरा मोड़ के पास सोमवार की देर रात नवगछिया पुलिस जिले के थाना बिहपुर हरिऔ गांव के पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी, जबकि उनके साले रमण कुमार को भी अपराधियों ने […]

विज्ञापन

मोरकाही थाना क्षेत्र के बरहरा मोड़ के पास

की घटना
खगड़िया : मोरकाही थाना क्षेत्र के बरहरा मोड़ के पास सोमवार की देर रात नवगछिया पुलिस जिले के थाना बिहपुर हरिऔ गांव के पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी, जबकि उनके साले रमण कुमार को भी अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. हालांकि बोलेरो पर सवार अन्य एक महिला व बच्ची भी भागने के दौरान जख्मी हो गये. घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बोलेरो रुकवा कर मारी गोली : पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह अपनी बहन सोनी कुमारी, साला रमण कुमार, अमरजीत सिंह, जयवीर कुमार, तेजस्व कुमार व सोनाली के साथ अलौली थाना क्षेत्र के बरुआ गांव बोलेरो पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान लचका पुल के आगे बरहरामोड़ के
पूर्व मुखिया की…
पास एक मोटरसाइकिल सवार ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर बोलेरो को रोक लिया. बोलेरो के रुकते ही पीछे से एक दूसरी बोलेरो आ गयी और उस पर से पांच-सात की संख्या में आये अपराधियों ने सुरेंद्र सिंह को गोली मार दी. गोली सुरेंद्र सिंह के कंधे व पेट में मारी. गोली लगते ही घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.
उनके साले के हाथ में भी अपराधियो ने गोली मार दी.
सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. तुतली सिंह गिरोह के लोगों से भी अदावत होने की संभावना पर जांच की जा रही है. परिजनों के पहुंचने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.
अनिल कुमार सिंह, एसपी, खगड़िया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन