बहन के घर जा रहा था पूर्व मुिखया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह अपने तीन बच्चे व एक भतीजा को हॉस्टल में भरती कराने के बाद बहन के घर बरुआ जा रहे थे. पीछा कर रहे अपराधियों ने सुनसान जगह पाकर बरहरा मोड़ के समीप गोली मार दी. परिजनों ने भागकर बचायी जान पूर्व मुखिया के साथ बोलेरो में सवार होकर जा […]
विज्ञापन
खगड़िया : पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह अपने तीन बच्चे व एक भतीजा को हॉस्टल में भरती कराने के बाद बहन के घर बरुआ जा रहे थे. पीछा कर रहे अपराधियों ने सुनसान जगह पाकर बरहरा मोड़ के समीप गोली मार दी.
परिजनों ने भागकर बचायी जान
पूर्व मुखिया के साथ बोलेरो में सवार होकर जा रहे परिजनों ने भागकर जान बचायी. . जख्मी सोनी ने बताया कि जैसे ही उनके भाई को अपराधियों ने गोली मारी वे अपनी दो वर्षीय बेटी सोनाली, रमण के साथ खेत में भाग गयी और बरहरा के पास राहुल नगर के पास सड़क पर पहुंच कर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. ग्रामीणों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर अन्य घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया.
पूछताछ कर रही है पुलिस
एसपी अनिल कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली और बोलेरो पर सवार हरिऔ गांव निवासी पूर्व मुखिया के सहयोगी अमरजीत कुमार सिंह से पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




