पांच दर्जन डीलरों की अनुज्ञप्ति खतरे में

Published at :14 Jun 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
पांच दर्जन डीलरों की अनुज्ञप्ति खतरे में

खाद्यान्न की राशि जमा नहीं करने का है आरोप समय पर राशि जमा नहीं करने वाले कुछ डीलरों की पूर्व में भी अनुज्ञप्ति रद्द की जा चुकी है खगड़िया : जिले के पांच दर्जन डीलरों की अनुज्ञप्ति खतरे में पड़ गयी है. सूत्र के मुताबिक इन सभी डीलरों की अनुज्ञप्ति को रद्द की जा सकती […]

विज्ञापन

खाद्यान्न की राशि जमा नहीं करने का है आरोप

समय पर राशि जमा नहीं करने वाले कुछ डीलरों की पूर्व में भी अनुज्ञप्ति रद्द की जा चुकी है
खगड़िया : जिले के पांच दर्जन डीलरों की अनुज्ञप्ति खतरे में पड़ गयी है. सूत्र के मुताबिक इन सभी डीलरों की अनुज्ञप्ति को रद्द की जा सकती है. क्योंकि विभागीय निर्देश के आलोक में इनके द्वारा समय पर खाद्यान्न उठाव के लिए एसएफसी के पास राशि जमा नहीं की गई है.
फिलहाल इन सभी डीलरों को दो दिनों के भीतर खाद्यान्न की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया. अगर इसके बावजूद इन्होंने राशि जमा नहीं की तो इनके अनुज्ञप्ति को रद्द करने की कार्रवाई आरंभ की जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक बेलदौर प्रखंड के सर्वाधिक 25 डीलरों ने जून माह के खाद्यान्न उठाव के लिए राशि जमा नहीं किया है.
जबकि परबत्ता प्रखंड के 12, खगड़िया प्रखंड के 10, अलौली प्रखंड के 6 पेन स्लिप/चेक जमा नहीं किया है. इधर डीएसओ डीएन झा ने इन सभी 6 प्रखंडों के प्रखंड आपूिर्त पदाधिकारी के माध्यम से इन डीलरों को जून माह के खाद्यान्न की राशि जमा करने के लिए दो दिनों का समय दिया गया है.
राशि जमा नहीं करने वाले डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द की जाएगी. उल्लेखनीय है कि समय पर राशि जमा नहीं करने वाले कुछ डीलरों की पूर्व में भी अनुज्ञप्ति रद्द की जा चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन