रेल यात्री अब घर बैठे कर सकेंगे बेड रोल की बुकिंग

Published at :12 Jun 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
रेल यात्री अब घर बैठे कर सकेंगे बेड रोल की बुकिंग

खगड़िया : ट्रेन से यात्रा करते वक्त अब आपको अपने सीटों पर बिछाने के लिए चादर, सर रखने के लिए तकिया और ओढ़ने के लिए कंबल जैसी कोई भी सामान घर से लेकर नहीं जाना पड़ेगा इसके लिए रेलवे ने यात्रियों के लिए ट्रेन में ही विशेष सुविधा प्रदान करने का योजना बना लिया है. […]

विज्ञापन

खगड़िया : ट्रेन से यात्रा करते वक्त अब आपको अपने सीटों पर बिछाने के लिए चादर, सर रखने के लिए तकिया और ओढ़ने के लिए कंबल जैसी कोई भी सामान घर से लेकर नहीं जाना पड़ेगा इसके लिए रेलवे ने यात्रियों के लिए ट्रेन में ही विशेष सुविधा प्रदान करने का योजना बना लिया है. हालांकि इस प्रकार की सुविधा पाने के लिए आपको थोड़ी जेब ढीली करनी पड़ेगी लेकिन आराम से आप यात्रा कर सकेंगे. लेकिन यह सुविधा सिर्फ आरक्षित यात्रियों को ही मिलेगी. चाहे वह किसी भी क्लास का आरक्षित यात्री क्यों ना हो.

कितना करना होगा भुगतान
डिस्पोजल बेड रोल में दो चादर, एक तकिया एवं एक कंबल होगा. दो चादर व तकिया अनिवार्य होगा, जबकि कंबल वैकल्पिक होगा. दो चादर व एक तकिया के लिए 140 रुपये का भुगतान करना होगा. कंबल के लिए अलग से 110 रुपये देने होंगे
कहते है एसएस : एसएस प्रवीन कुमार ने बताया कि बेड रोल की बुकिंग के लिए आइआरसीटीसी की वेबसाइट WWW. IRCTC.COM पर लॉग इन करना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन