चार सीओ से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Published at :12 Jun 2016 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
चार सीओ से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

खगड़िया : जिले के चार सीओ से डीएम जय सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा है. जानकारी के अनुसार परबत्ता, बेलदौर, गोगरी व खगड़िया अंचल के सीओ से जमीन का प्रतिवेदन नहीं दिये जाने के कारण जवाब मांगा गया है. पूर्व में ही इन अंचलों के सीओ से दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत […]

विज्ञापन

खगड़िया : जिले के चार सीओ से डीएम जय सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा है. जानकारी के अनुसार परबत्ता, बेलदौर, गोगरी व खगड़िया अंचल के सीओ से जमीन का प्रतिवेदन नहीं दिये जाने के कारण जवाब मांगा गया है. पूर्व में ही इन अंचलों के सीओ से दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत शक्ति उपकेंद्र के निर्माण के लिए जमीन मुहैया कराने को कहा गया था,

लेकिन जिला स्तर पर इनके द्वारा जमीन चिह्नित कर प्रतिवेदन नहीं भेजा गया. जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने इनसे स्पष्टीकरण मांगा है.

मांगी गयी सरकारी जमीन की सूची: डीएम ने सभी सीओ से अपने अंचल अवस्थित सरकारी जमीन की सूची जिला स्तर पर भेजने का निर्देश दिया है.
डीएम ने जारी आदेश में गैरमजरुआ , आम,खास व सिलिंग के अंतर्गत अर्जित सूची सहित अन्य सरकारी जमीन की सूची तैयार कर तीन दिनों में जिला राजस्व शाखा को यह सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन