एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी को नोटिस

खगड़िया : जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा जिले के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी के विरुद्ध जहां सुनवाई में भाग लेने के लिए नोटिस जारी किया गया है. वहीं कुछ अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध भी नोटिस जारी किये जाने की प्रक्रिया की जा रही है. जिले के कई लोगों ने लोक शिकायत निवारण […]
खगड़िया : जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा जिले के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी के विरुद्ध जहां सुनवाई में भाग लेने के लिए नोटिस जारी किया गया है. वहीं कुछ अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध भी नोटिस जारी किये जाने की प्रक्रिया की जा रही है. जिले के कई लोगों ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत जिला कार्यालय में अपनी-अपनी समस्याओं को आवेदन दिया था. शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में संबंधित विभाग के पदाधिकारी तथा आवेदक को सुनवाई में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है.
सूत्र के अनुसार एक मामले में एसपी, दो मामले में डीडीसी, कई मामले में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, एक से अधिक मामले में सिविल सर्जन सहित सामान्य शाखा प्रभारी, स्थापना उप समाहर्ता, सदर सीओ, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (स्थापना), जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, डीटीओ,आपूर्ति निरीक्षक तथा नगर व अलौली थानाध्यक्ष को निर्धारित तिथि को सुनवाई में भाग लेने के लिए कहा गया है.
इधर, जिला लोक शिकायत पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मेल या डाक के जरिये आवेदक के आवेदन व नोटिस भेजे गये. सुनवाई की तिथि को शिकायत कर्ता तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारी को उपस्थित होना है. 60 कार्य दिवस के भीतर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निष्पादन करने का प्रावधान है. इसमें असफल रहने वाले पदाधिकारी को इस अधिनियम के तहत अर्थदंड भी लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




