जालसाज एजेंसी पर कसेगा शिकंजा

सख्ती. स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने दिये संकेत स्वास्थ्य विभाग के सचिव के कड़े रुख के बाद घोटालेबाज संस्था ज्ञान विज्ञान शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान को काली सूची में डालने की फाइल पर जल्द मुहर लग सकती है. खगड़िया : जालसाज संस्था ज्ञान भारती शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान का नाम जल्द ही काली सूची में दर्ज होने […]
सख्ती. स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने दिये संकेत
स्वास्थ्य विभाग के सचिव के कड़े रुख के बाद घोटालेबाज संस्था ज्ञान विज्ञान शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान को काली सूची में डालने की फाइल पर जल्द मुहर लग सकती है.
खगड़िया : जालसाज संस्था ज्ञान भारती शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान का नाम जल्द ही काली सूची में दर्ज होने की संभावना बढ़ गयी है.स्वास्थ्य सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव ने जालसाज संस्था को खगड़िया के सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्सिंग बनाने के मामले को गंभीरता से लिया है. जिसके बाद आरा सदर अस्पताल में जालसाजी कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने वाली इस संस्था को काली सूची में डालने की फाइल पर जल्द मुहर लग सकता है. बता दें कि प्रभात खबर ने पूरे प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए घोटालेबाज संस्था ज्ञान भारती शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान की काली करतूत को उजागर किया था.
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस संस्था को आरा डीएम ने लाखों की हेराफेरी करने के आधार पर आरा सदर अस्पताल से बाहर का रास्ता दिखा दिया था उसी घोटालेबाज संस्था पर मेहरबानी दिखाते हुए खगड़िया स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिले के अस्पतालों में आउटसोर्सिंग का ठेका दे दिया.
आरा डीएम ने छीन लिया था काम : आरा सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग का काम करने वाली संस्था ज्ञान भारती शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा की गयी हेराफेरी उजागर होने के बाद डीएम वीरेन्द्र प्रसाद यादव ने इस संस्था से काम छीन लिया था. साथ ही डीएम ने गलत विपत्र के आधार पर करीब 11 लाख रुपये की अवैध निकासी उजागर होने के बाद इस संस्था को काली सूची में डालने की अनुशंसा की है. लेकिन संस्था की काली करतूत पर परदा डाल कर खगड़िया में घोटालेबाज संस्था को सरकारी अस्पतालों का आउटसोर्सिंग का ठेका दे दिया गया.
आरा डीएम द्वारा ज्ञान भारती शिक्षा प्रशिक्षण संस्था नामक संस्था काली सूची में डालने की अनुशंसा बाद खगड़िया के सरकारी अस्पतालों में इसी संस्था को कैसे काम मिल गया इसकी भी जांच करायी जायेगी. अभी बिहार से बाहर हैं.
जितेन्द्र श्रीवास्तव, स्वास्थ्य सचिव, राज्य स्वास्थ्य समिति.
आरा सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग का काम करने के दौरान लाखों की अवैध निकासी का मामला पकड़ में आने के बाद ज्ञान भारती नामक संस्था को काम से हटा दिया गया. साथ ही संस्था को काली सूची में डालने की अनुशंसा स्वास्थ्य विभाग से की गयी है.
वीरेन्द्र प्रसाद यादव, डीएम, आरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




