पूर्व उप मुख्यमंत्री ने दिया मृतक के परिजनों को सांत्वना

Published at :29 Apr 2016 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने दिया मृतक के परिजनों को सांत्वना

अलौली : भाजपा नेता कमलदेव चौपाल के निधन के दूसरे दिन पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, भाजपा नेता एवं विधान पार्षद रजनीश कुमार ने जिला प्रखंड के कार्यकर्ता के साथ दिवंगत नेता के घर रामपुर अलौली पंचायत गुरूवार को पहुंचा. परिवारजनों को सांत्वना दी. जैसे ही पूर्व डिप्टी सीएम की गाड़ी घर पर पहुंची […]

विज्ञापन

अलौली : भाजपा नेता कमलदेव चौपाल के निधन के दूसरे दिन पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, भाजपा नेता एवं विधान पार्षद रजनीश कुमार ने जिला प्रखंड के कार्यकर्ता के साथ दिवंगत नेता के घर रामपुर अलौली पंचायत गुरूवार को पहुंचा. परिवारजनों को सांत्वना दी.

जैसे ही पूर्व डिप्टी सीएम की गाड़ी घर पर पहुंची परिवार के लोग फूट फूट कर रोने लगे. सांत्वना देकर शांत कराया गया. उक्त अवसर पर ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ जाम हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इस घटना से उनके परिवार एवं भाजपा परिवार को काफी दुख है. इस घड़ी में हिम्मत और साहस से काम लेने की जरूरत है.

विधान पार्षद रजनीश कुमार ने बताया कि जब तक हत्यारे को कठोर सजा नहीं मिल जाती तब तक हमलोग प्रयास करते रहेंगे. संचालन कर रहे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामानुज सिंह ने बताया कि घटना का कारण सामाजिक राजनीति हो या फिर व्यक्तिगत जो भी हुआ अच्छा नहीं हुआ. चौपाल जी हमारे पार्टी के जिला स्तर के सक्रिय नेता में से थे. इनके परिवार के साथ हमारी पार्टी का रिश्ता कायम रहेगा. उक्त अवसर पर भाजपा नेता एवं नगर परिषद सदस्य रवींद्र चंद्र उर्फ बंटा, राजेश मंडल, सच्चिदानन्द सिंह आदि ने विचार व्यक्त कर परिवार की आर्थिक स्थिति पर चर्चा की. सूमो एवं विधान पार्षद ने बारी बारी से लोगों से घटना की जानकारी ली. सभी का एक ही कहना था कि गणेश चौपाल ने ही गोली चला कर जख्मी किया. कारण कुछ भी नहीं था. उपस्थित जनों को सांत्वना देते हुए दुख की घड़ी में हिम्मत बढ़ाने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन