पारिवारिक कलह में युवक ने लगायी फांसी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

गोगरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड 18 मुश्किपुर मंडल टोला में रविवार रात एक युवक ने पत्नी से तंग आकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके से मृतक राजेश मंडल(22) का लिखा सुसाइड नोट बरामद किया है. परिजनों को युवक की आत्महत्या का पता रविवार की आधी रात […]
विज्ञापन
गोगरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड 18 मुश्किपुर मंडल टोला में रविवार रात एक युवक ने पत्नी से तंग आकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके से मृतक राजेश मंडल(22) का लिखा सुसाइड नोट बरामद किया है. परिजनों को युवक की आत्महत्या का पता रविवार की आधी रात पता चला. परिजनों ने दरवाजा काफी खटखटाया. राजेश के द्वारा दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों को शक हुआ.
परिजनों ने कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया. इस दौरान परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर पंखे से लटके युवक के शव को नीचे उतारा ओर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में पत्नी से तंग आकर स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है. जानकारी के अनुसार युवक राजेश मंडल ने आत्महत्या से पहले हाथों की नस काट कर मरने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसने गले में फंदा लगाकर पंखे से लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इस दौरान वह कमरे में अकेला था.
युवक ने दो वर्ष पूर्व लव मैरेज किया था. किसी बात को लेकर पत्नी से बराबर विवाद होता रहता था. पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना के बारे में खुलासा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




