मतदान केंद्र के बाहर ही रहेंगे सुरक्षाकर्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

आवश्यकता पड़ने पर केंद्र के भीतर प्रवेश कर सकते हैं सुरक्षाकर्मी खगड़िया : मतदान केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गये पुलिसकर्मी अथवा अधिकारी मतदान केन्द्र के बाहर ही ड्यूटी करेंगे. उन्हें केन्द्र के भीतर आने पर रोक तो नहीं लगाई गई है. लेकिन उन्हें आवश्यकता पड़ने पर ही केन्द्र के भीतर प्रवेश करने को […]
विज्ञापन
आवश्यकता पड़ने पर केंद्र के भीतर प्रवेश कर सकते हैं सुरक्षाकर्मी
खगड़िया : मतदान केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गये पुलिसकर्मी अथवा अधिकारी मतदान केन्द्र के बाहर ही ड्यूटी करेंगे. उन्हें केन्द्र के भीतर आने पर रोक तो नहीं लगाई गई है. लेकिन उन्हें आवश्यकता पड़ने पर ही केन्द्र के भीतर प्रवेश करने को कहा गया है. कानून एवं व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति में ही पुलिस बल मतदान केन्द्र के भीतर जाएंगे.
निरक्षर मतदाताओं को लेकर निर्देश जारी
मतगणना के दौरान मतपत्रों पर मुहर के निशान के साथ साथ मतदाता के अंगूठे के निशान भी दिख जाते है. ऐसी स्थिति में उस वोट को बोकस कर दिया जाता है. जानकार बताते है कि कुछ निरक्षर मतदाताओं से ऐसी गलतियां प्राय: हो जाती है. वे मुहर लगाने के साथ साथ अंगूठे के निशान भी लगा देते है. लेकिन कुछ असावधानियां के कारण भी अशिक्षित मतदाताओं के वोट बोकस करार कर दिये जाते है. मतदान के दौरान सभी मतदाताओं को अपना हस्ताक्षर करना पड़ता है तथा अशिक्षित मतदाता अंगूठे का निशान लगाते है. जिसके बाद मतदान पदाधिकारी के द्वारा मतदान के लिए मतपत्र दिये जाते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




