मैट्रिक कॉपी के मूल्यांकन में अभी लगेंगे और दस दिन

खगड़िया : मैट्रिक काॅपी का मूल्यांकन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को जारी रहा. यही स्थिति रही तो काॅपी के मूल्यांकन में अभी भी दस दिन और लग सकते हैं. हालांकि इस दौरान विद्यालय में पठन-पाठन ठप रहा. स्थिति यह है कि छात्रों को पठन-पाठन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. जिला मुख्यालय […]
खगड़िया : मैट्रिक काॅपी का मूल्यांकन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को जारी रहा. यही स्थिति रही तो काॅपी के मूल्यांकन में अभी भी दस दिन और लग सकते हैं. हालांकि इस दौरान विद्यालय में पठन-पाठन ठप रहा. स्थिति यह है कि छात्रों को पठन-पाठन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.
जिला मुख्यालय के जेएनकेटी के इंटर विद्यालय, एसएसआर उच्च विद्यालय में मूल्यांकन कार्य चल रहा है. वीक्षकों द्वारा प्रतिदिन काॅपी की जांच की जा रही है, लेकिन दोनों ही विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं को कठिनाई हो रही है.
शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. छात्रों ने डीइओ से अविलंब पठन-पाठन सुनिश्चित करने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि बीते एक अप्रैल से दोनों मूल्यांकन केंद्र पर काॅपी का मूल्यांकन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




