मकर संक्रांति में बच्चे खूब करेंगे पतंगबाजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

पतंगबाजी मूल रुप से ग्रामीण परिवेश का खेल माना जाता था गोगरी : मकर संक्रांति को ले पतंग खरीदने की होड़ बच्चों में आरंभ हो गयी है. बच्चे इस पारंपरिक खेल के प्रति काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. बदलते परिवेश में इसका तरीका भी बदला है. पहले बच्चे अपने घरों में ही स्वयं पतंग […]
विज्ञापन
पतंगबाजी मूल रुप से ग्रामीण परिवेश का खेल माना जाता था
गोगरी : मकर संक्रांति को ले पतंग खरीदने की होड़ बच्चों में आरंभ हो गयी है. बच्चे इस पारंपरिक खेल के प्रति काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. बदलते परिवेश में इसका तरीका भी बदला है. पहले बच्चे अपने घरों में ही स्वयं पतंग व उचका बनाकर धागा का मंझा कर पतंग उड़ाते थे. लेकिन समय के अनुसार इसमें भी बदलाव आया है.
आज के बदलते परिवेश में सब कुछ रेडीमेड हो गया है. पिछले दो दशक से इसमें काफी बदलाव देखा जा रहा है. मूल रुप से इसे ग्रामीण परिवेश का खेल माना जाता था. लेकिन इसका विस्तार शहरी क्षेत्रों में हुआ है. परिणाम है कि अब इसका समय भी निर्घारित हो गया है और यह मकरसंक्रांति का खेल बनकर रह गया हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




