सदर प्रखंड को मिला ई-गवर्नेंस का दर्जा

सदर प्रखंड को मिला ई-गवर्नेंस का दर्जा खगड़िया. जिले के सदर प्रखंड आपदा शाखा को राज्य सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस का दर्जा दिया गया है. सरकार द्वारा निबंधन भी कराया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुर्गानंद झा ने बताया कि ई गवर्नेंस के अंतर्गत आने वाले सभी विभागीय आवश्यकता को पूर्ण कर लिया गया है. सिर्फ ई […]
सदर प्रखंड को मिला ई-गवर्नेंस का दर्जा खगड़िया. जिले के सदर प्रखंड आपदा शाखा को राज्य सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस का दर्जा दिया गया है. सरकार द्वारा निबंधन भी कराया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुर्गानंद झा ने बताया कि ई गवर्नेंस के अंतर्गत आने वाले सभी विभागीय आवश्यकता को पूर्ण कर लिया गया है. सिर्फ ई गवर्नेंस के तहत सदर प्रखंड एवं आपदा शाखा का बैंक खाता खोला जायेगा, ताकि विकास की राशि सीधे खाते में आ सके. उन्होंने बताया कि ई गवर्नेंस के होने से सदर प्रखंड कार्यालय एवं आपदा शाखा को पेपर लेस बनाया जायेगा. संबंधित अधिकारी भी स्टांप हस्ताक्षर करेंगे. दोनों कार्यालय में सभी कार्य कंप्यूटर से होगा. ई गवर्नेंस का इस वित्तीय वर्ष से आरंभ किया जायेगा.——————————पुलिस पब्लिक समन्वय से मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह फोटो है. 3 में कैप्सन. कार्यक्रम में भाग लेते पुलिस अधिकारी व अन्य. प्रतिनिधि, खगड़ियाअब पुलिस गांधीगिरी के सहारे लोगों को सड़क पर चलने के तौर तरीके के बारे में जागरूक कर रही है. सड़क यातायात कानून तोड़ने वाले यात्रियों को पुलिस ने गुलाब का फूल देकर ऐसा नहीं करने की ताकीद करने का अनोखा प्रयोग शुरू किया है. बुधवार को चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार एवं परमानंदपुर के ग्रामीणों के समन्वय से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. इस दौरान छात्र-छात्राएं, पुलिस अधिकारी व जवानों ने मोटरसाइकिल सवारों को जीवन सुरक्षा को लेकर हेलमेट, कार सवारों को सुरक्षा सेफ्टी बेल्ट लगाने का अनुरोध किया. वहीं सभी मोटरसवारों को गुलाब का फूल भेंट किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह किसी ठोस चीज से ठोकर लगने पर गुलाब की पंखुड़ियां टुट कर गिर जाती हैं, उसी तरह एनएच 31 हो या वन वे पक्की सड़क पर पथ परिवहन विभाग के नियमों के पालन नहीं करने वाले वाहनों के चालकों की जिंदगी मौत में बदल जाती है. उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सैकड़ों मोटर साइकिल सवारों को गुलाब का फूल देकर जागरूक किया गया. सड़क सुरक्षा सप्ताह 19 जनवरी तक मनाया जायेगा. मौके पर परमानंदपुर गांव के पंचायत समिति सदस्य फुलेंदर पासवान, राजाराम पासवान, दिलवाला कुमार, पवन यादव, पंडित पासवान के अलावा दर्जनों स्कूली छात्र छात्रा व ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




