जूनियर क्रिकेट लीग मैच की तैयारी में लगे खिलाड़ी

Published at :22 Jun 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
जूनियर क्रिकेट लीग मैच की तैयारी में लगे खिलाड़ी

फोटो है 15 मेंकैप्सन- अभ्यास करते खिलाड़ीखगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में खगडि़या जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जूनियर क्रिकेट लीग का आयोजन 10 जुलाई से किया जायेगा. जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद ने बताया कि जूनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन का उद्देश्य कम उम्र के खिलाड़ी के […]

विज्ञापन

फोटो है 15 मेंकैप्सन- अभ्यास करते खिलाड़ीखगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में खगडि़या जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जूनियर क्रिकेट लीग का आयोजन 10 जुलाई से किया जायेगा. जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद ने बताया कि जूनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन का उद्देश्य कम उम्र के खिलाड़ी के अंदर प्रतिभा को विकसित करना है. वहंी उन्होंने बताया कि छोटे उम्र के बच्चे में कम समय में तकनीकी गुरु को सीखने की ललक ज्यादा होती है. वैसे खिलाडि़यों में जिले से लेकर राज्य स्तर पर खेलने की प्रबल संभावनाएं होती है. उन्होंने कहा कि जूनियर क्रिकेट लीग में विद्यालय स्तर के बच्चे भी प्रतियोगिता मे ंभाग ले सकते है. वहीं प्रतियोगिता को लेकर जेएनकेटी स्टेडियम में छोटे छोटे बच्चे सुबह से लेकर शाम तक अभ्यास में जुटे हुए है. प्रशिक्षक देवराज पंडित, ललित कुमार ने बताया कि लगभग दर्जन भर क्रिकेट खिलाड़ी प्रतियोगिता को लेकर कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण ले रहे है. उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली है. वे मैदान में तन मन लगा कर खेल के दौरान पसीने बहा रहे है. मौके पर खिलाड़ी सूरज, हर्षितानंद, राहुल, सुमित , रणवीर सहित दर्जनों खिलाड़ी ने अभ्यास किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन