ड्यूटी से गायब रहने पर चर्चा

Published at :22 Jun 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
ड्यूटी से गायब रहने पर चर्चा

चौथम. बीते तीन वर्षों तक लगातार ड्यूटी से गायब रहने वाले प्रधानाध्यापक को डीइओ द्वारा पुन: विद्यालय का प्रभार दिये जाने के मामला गहराता जा रहा है. जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उक्त मामले की जानकारी ली गयी. साथ ही डीइओ को अविलंब कार्रवाई करने निर्देश दिया. ज्ञात हो […]

विज्ञापन

चौथम. बीते तीन वर्षों तक लगातार ड्यूटी से गायब रहने वाले प्रधानाध्यापक को डीइओ द्वारा पुन: विद्यालय का प्रभार दिये जाने के मामला गहराता जा रहा है. जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उक्त मामले की जानकारी ली गयी. साथ ही डीइओ को अविलंब कार्रवाई करने निर्देश दिया. ज्ञात हो कि बुच्चा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय फैनगों हॉल्ट के प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी बीते तीन वर्षों से लगातार ड्यूटी से गायब थी. ऐसी हालात में सहायक शिक्षिका रीना कुमार को बीइओ द्वारा प्रधानाध्यापक का प्रभार दिया गया था. इसके बाद ड्यूटी से गायब सरिता कुमारी को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पुन: विद्यालय का प्रभार दे दिया गया. शिक्षकों के साथ ग्रामीणों में इस तरह शिक्षा विभा के खेल की चर्चा हो रही है. कहते हैं डीइओ डीइओ डॉ ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आखिर किस स्तर से यह गड़बडि़यां हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन