मंडल कारा में दो कैदी के बीच मारपीट, एक रेफर

फोटो है 10 में कैप्सन : घायल बंदी को इलाज के लिए किया गया रेफरप्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय मंडल कारा में रविवार की देर रात छोटी सी बात पर दो बंदियों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें एक बंदी घायल है. जानकारी के अनुसार मंडल कारा में बंद धर्मेंद्र सिंह उर्फ धारो द्वारा एक बंदी वीरेंद्र सिंह […]
फोटो है 10 में कैप्सन : घायल बंदी को इलाज के लिए किया गया रेफरप्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय मंडल कारा में रविवार की देर रात छोटी सी बात पर दो बंदियों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें एक बंदी घायल है. जानकारी के अनुसार मंडल कारा में बंद धर्मेंद्र सिंह उर्फ धारो द्वारा एक बंदी वीरेंद्र सिंह को तंग करता था. इससे नाराज होकर वीरेंद्र सिंह ने धर्मेंद्र को ईंट से बुरी तरह से पीट दिया. इसमें धर्मेंद्र का सिर फुट गया. इसकी सूचना जब मंडल कारा के अधिकारियों को हुई, तो वे वार्ड में पहुंचे. जहां धर्मेंद्र घायल अवस्था में था. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे रेफर कर दिया गया. जेल अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था. लेकिन चोट ज्यादा रहने की वजह से चिकित्सकों ने उसे रफेर कर दिया. उसे बेहतर उपचार के लिए भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










