विश्वकर्मा युवा मंच ने की बैठक

Published at :21 Jun 2015 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
विश्वकर्मा युवा मंच ने की बैठक

खगडि़या. सदर प्रखंड के माड़र दक्षिण पंचायत के सामुदायिक भवन में बिहार युवा विश्वकर्मा मंच के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेपाली शर्मा ने की. बैठक में विश्वकर्मा समाज की दशा एवं दिशा पर चर्चा की गयी. बैठक में जिले के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. वहीं समाज के सलाहकार […]

विज्ञापन

खगडि़या. सदर प्रखंड के माड़र दक्षिण पंचायत के सामुदायिक भवन में बिहार युवा विश्वकर्मा मंच के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेपाली शर्मा ने की. बैठक में विश्वकर्मा समाज की दशा एवं दिशा पर चर्चा की गयी. बैठक में जिले के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. वहीं समाज के सलाहकार समिति सदस्य अर्जुन शर्मा ने समाज को एक जूट होने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया. उन्होंने समाज के विकास के लिए राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा की. बैठक में डॉ रोहित शर्मा ने भी समाज को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवाओं के अंदर शक्ति छूपा हुआ है. बस उसे उभारने की जरूरत है. मौके पर सकलदेव शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन