पॉकेट मनी से खरीदा गिफ्ट

फादर्स डे पर बच्चों में दिखा उत्साहफोटो है 14 मेंकैप्सन- गिफ्ट खरीदते बच्चेप्रतिनिधि, खगडि़या. फादर्स डे के अवसर पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. सुबह से ही गिफ्ट की दुकानों पर बच्चों की भीड़ लगी हुई थी. बच्चे कई प्रकार के गिफ्ट जैसे गुलदस्ता, कार्ड, बेल्ट, परफ्यूम, गॉगल्स आदि खरीद रहे थे. […]
फादर्स डे पर बच्चों में दिखा उत्साहफोटो है 14 मेंकैप्सन- गिफ्ट खरीदते बच्चेप्रतिनिधि, खगडि़या. फादर्स डे के अवसर पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. सुबह से ही गिफ्ट की दुकानों पर बच्चों की भीड़ लगी हुई थी. बच्चे कई प्रकार के गिफ्ट जैसे गुलदस्ता, कार्ड, बेल्ट, परफ्यूम, गॉगल्स आदि खरीद रहे थे. घर पहुंचते ही पापा को गिफ्ट देकर हैपी फादर्स डे पापा बोले. हालांकि फादर्स डे के अवसर पर बच्चों के पिता भी उन्हें उपहार दिये. कुछ बच्चे माता-पिता के साथ पिकनिक स्पॉट पर घूमने गये, तो कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को रेस्टोरेंट ले जाकर लजीज व्यंजन खिलाया. पटेल नगर निवासी बिट्टू कुमार ने बताया कि रविवार होने के कारण वह पूरे परिजन के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाकर फादर्स डे का आनंद उठाये. हर्षितानंद ने बताया कि वे इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पापा हमारे आदर्श हैं. वह सही समय पर सही राय देकर हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. पापा द्वारा दी गयी पॉकेट मनी से बचाये गये पैसे से उपहार खरीदा. वहीं सूरज कुमार ने बताया कि आज का दिन हमारे लिए खास है. पापा ही हमारे सबसे अच्छे दोस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










