एसडीओ ने की डीलर की पंजियों की जांच

Published at :20 Jun 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने की डीलर की पंजियों की जांच

अलौली. प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के क्रियाकलापों की जांच एसडीओ द्वारा गठित जांच टीम ने की. जांच का मॉनीटरिंग एसडीओ सुनील कुमार यादव कर रहे थे. शनिवार को निर्धारित समय के अनुसार प्रखंड के बारह पंचायतों में जांच की गयी. छिलकौड़ी पंचायत के दो डीलरों की जांच एसडीएम सुनील कुमार यादव ने स्वयं […]

विज्ञापन

अलौली. प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के क्रियाकलापों की जांच एसडीओ द्वारा गठित जांच टीम ने की. जांच का मॉनीटरिंग एसडीओ सुनील कुमार यादव कर रहे थे. शनिवार को निर्धारित समय के अनुसार प्रखंड के बारह पंचायतों में जांच की गयी. छिलकौड़ी पंचायत के दो डीलरों की जांच एसडीएम सुनील कुमार यादव ने स्वयं की. छिलकौड़ी के डीलर अवधेश यादव एवं पोखरा गांव के डीलर राम बालक यादव के वितरण पंजी व लाइसेंस की जांच की गयी. गठित जांच दल में अलौली एवं रामपुर अलौली पंचायत की डीलर मंजु देवी, जनार्दन प्रसाद, रामलखन सिंह, राजेंद्र यादव, चंद्रिका देवी की जांच अनुमंडल कार्यपालक पदाधिकारी श्याम देव नारायण दास, रौन एवं सहसी पंचायत के डीलर मो इलियास, मकीना खातून, रामानंद राम, रीता, सोनी, राजेंद्र जायसवाल, मो अमीन उद्दीन, प्रशांत कुमार दूरदर्शी की जांच सीओ अलौली एवं सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा की गयी. बीडीओ राकेश कुमार ने मेघौना पंचायत के डीलर महेश्वर राम, दिनेश पासवान, रामदेव यादव, चंद्रकला देवी की जांच की. गोरियामी के डीलर ललिता देवी, राजेंद्र यादव, रामदुलारी देवी की जांच बीएओ अलौली, प्रखंड कृषि पदाधिकारी खगडि़या ने बांध चातर के डीलर तेतो देवी, कपिल देव सिंह, मंजु देवी की पंजियों की जांच की. बीसीओ दीपक कुमार ने गौड़ाचक एवं सिमराहा के डीलरों की जांच की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन