विद्यालय छोड़ कूपन बांट रहे हंै शिक्षक

खगडि़या.सदर प्रखंड के दर्जनों शिक्षक विद्यालय में पढ़ाने के बदले गांव में घूम-घूम कर राशन व केरोसिन का कूपन बांट रहे है. सदर प्रखंड के बीइओ कमल जीत चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र के 10 पंचायतों के 40 शिक्षकों को संबंधित पंचायत में कूपन बांटने के लिए प्रतिनियुक्त किया है. साथ ही उन्होंने आदेश दिया है […]
खगडि़या.सदर प्रखंड के दर्जनों शिक्षक विद्यालय में पढ़ाने के बदले गांव में घूम-घूम कर राशन व केरोसिन का कूपन बांट रहे है. सदर प्रखंड के बीइओ कमल जीत चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र के 10 पंचायतों के 40 शिक्षकों को संबंधित पंचायत में कूपन बांटने के लिए प्रतिनियुक्त किया है. साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि पंचायत सचिव को सहयोग करें. इस बहाने प्रत्येक विद्यालय के कम से कम दो शिक्षक कूपन बांटने में लगे हुए हैं. बीइओ ने शिक्षकों को राशन-केरोसिन कूपन वितरण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया है. इधर मानव संसाधन मंत्रालय के निदेशक सह अपर सचिव ने अपने पत्रांक 1171 दिनांक 11 जून 15 को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख कर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक काम नहीं लगाये जाने का निर्देश दिया था. हालांकि बीइओ ने प्रतिनियुक्त शिक्षकों को कूपन बांटने के लिए समय का निर्धारण नहीं किया है. इस लिए शिक्षक भी खुश होकर कूपन बांटने के कार्य में लग गये है. बीइओ ने बताया कि जिलाधिकारी के पत्रांक 393 दिनांक 6/6/15 के आदेश पर शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










