बिजली आपूर्ति के सांसद को दिया आवेदन

Published at :20 Jun 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति के सांसद को दिया आवेदन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत के मुखिया ने सांसद को पत्र देकर टोले को विद्युत आपूर्ति कराये जाने की मांग की है. प्रखंड मुखिया संघ सचिव बह्मदेव पासवान ने सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को मांग पत्र सौंप कर बताया कि बोबिल पंचायत के फुलवडि़या, बोबिल, भोराहा, जद्दु बासा, कुम्हरैली बार्ड एक एवं बैसी […]

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत के मुखिया ने सांसद को पत्र देकर टोले को विद्युत आपूर्ति कराये जाने की मांग की है. प्रखंड मुखिया संघ सचिव बह्मदेव पासवान ने सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को मांग पत्र सौंप कर बताया कि बोबिल पंचायत के फुलवडि़या, बोबिल, भोराहा, जद्दु बासा, कुम्हरैली बार्ड एक एवं बैसी बासा आजादी के 66 साल बाद भी ढिबरी युग में जी रहा है. इसको लेकर विभाग के वरीय अधिकारियों का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया. बावजूद अबतक कोई कारवाई नही हो पाई है. जबकि सरकार द्वारा बार बार ग्रामीण इलाके के सुदूर क्षेत्रों में भी विद्युत पहुंचाने की घोषणा की जा चुकी है. जो की अब तक धरातल पर नही उतर पायी है. इन्होने बताया कि चुनाव पूर्व तक अगर वंचित टोले में विद्युत आपूर्ति नही की गयी तो ,आक्रोशित होकर ग्रामीण उग्र आंदोलन एवं चुनाव का बहिष्कार करेंगे. मुखिया के मांग पत्र पर सांसद ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन