योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

फोटो है 1 में कैप्सन : योगाभ्यास करते प्रतिभागी महेशखंूट. नेहरू युवा केंद्र द्वारा आदर्श मिडिल स्कूल, इंग्लिश में प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद व योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें परबत्ता व गोगरी प्रखंड के विभिन्न युवा क्लबों के सचिव व अध्यक्ष सहित 160 प्रतिभागी भाग लिये. उक्त प्रतिभागी रविवार को अपने क्लबों […]
फोटो है 1 में कैप्सन : योगाभ्यास करते प्रतिभागी महेशखंूट. नेहरू युवा केंद्र द्वारा आदर्श मिडिल स्कूल, इंग्लिश में प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद व योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें परबत्ता व गोगरी प्रखंड के विभिन्न युवा क्लबों के सचिव व अध्यक्ष सहित 160 प्रतिभागी भाग लिये. उक्त प्रतिभागी रविवार को अपने क्लबों में योग दिवस पर योगाभ्यास कराएंगे. वहीं विभिन्न तरह की योग की जानकारी योग प्रशिक्षक मुरारी कुमार के द्वारा दी जायेगी. युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार विद्यार्थी ने कहा कि नियमित योग करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है. गोगरी प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य राजेश कुमार सिंह ने स्वस्थ भारत, निर्मल भारत, जन धन योजना सहित कई योजनाओं कि जानकारी दी. मौके पर एनवाइसी रविशंकर कुमार, सरिता देवी, विकास कुमार, डिंपल कुमारी, चंदन कुमार, सुधीर कुमार, लालबहादुर यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










