छात्रों को दी जायेगी रोजगारपरक शिक्षा

खगडि़या. कोसी महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा देने की तैयारी की गयी है. विभाग द्वारा नामांकित छात्रों को प्लांट टीशू कल्चर के माध्यम से रोजगार उन्मुखी शिक्षा दी जायेगी. विभागाध्यक्ष डॉ एससीआर चंदेल ने बताया कि प्लांट टीशू कल्चर से नये पौधे उत्पन्न किये जाते हैं. पर्यावरण को शुद्ध करने […]
खगडि़या. कोसी महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा देने की तैयारी की गयी है. विभाग द्वारा नामांकित छात्रों को प्लांट टीशू कल्चर के माध्यम से रोजगार उन्मुखी शिक्षा दी जायेगी. विभागाध्यक्ष डॉ एससीआर चंदेल ने बताया कि प्लांट टीशू कल्चर से नये पौधे उत्पन्न किये जाते हैं. पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए पेड़-पौधों से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी जायेगी. छात्रों को पृथ्वी की सुरक्षा से भी संबंधित जानकारी दी जायेगी. विभाग में 65 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. छात्रों को सुगम व सरल भाषा में वनस्पतियों संबंधित जानकारी दी जायेगी. छात्रों के लिए प्रयोगशाला में पर्याप्त उपकरण व प्रायोगिक सामग्री उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










