अन्नप्रासन उत्सव कार्यक्रम किया गया

खगडि़या. बाल कुपोषण मुक्त अभियान को लेकर जिले के 13 गांवों में अन्नप्रासन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत गोगरी प्रखंड के गोगरी कुंडी पंचायत भवन में शुक्रवार को अन्नप्रासन उत्सव कार्यक्रम मनाया गया. अध्यक्षता बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका प्रतिमा कुमारी ने की. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका द्वारा उसके पोषक क्षेत्र के […]
खगडि़या. बाल कुपोषण मुक्त अभियान को लेकर जिले के 13 गांवों में अन्नप्रासन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत गोगरी प्रखंड के गोगरी कुंडी पंचायत भवन में शुक्रवार को अन्नप्रासन उत्सव कार्यक्रम मनाया गया. अध्यक्षता बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका प्रतिमा कुमारी ने की. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका द्वारा उसके पोषक क्षेत्र के छह माह से एक वर्ष पूरा करने वाले बच्चों की मां को उपरी आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक प्रतीश कमल ने बताया कि ऊपरी आहार की शुरुआत कब से करनी चाहिए, कितनी बार और कितनी मात्रा में देना चाहिए तथा हाथ की साफ सफाईे के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड समन्वयक श्रवण कुमार, आंगनबाड़ी सेविका मुन्नी कुमारी, सविता, रेणु,सोनी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










